Friday, July 3, 2026 |
Home Metro City Specialजयपुर शहर के महिला विकास में अपना लगातार योगदान कर रहा है फिक्की फ्लो

जयपुर शहर के महिला विकास में अपना लगातार योगदान कर रहा है फिक्की फ्लो

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन जयपुर चैप्टर ने चेयरपर्सन डॉ. रिम्मी शेखावत के कुशल नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। कॉन्फ्रेंस की शुरुआत फ्लो जयपुर चैप्टर की संस्थापक चेयरपर्सन और फिक्की फ्लो राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता बूचरा के स्वागत नोट के साथ हुई। उन्होंने आगामी नए कार्यकाल 2025-26 के लिए अपनी शुभकामनाएं साझा कीं और उल्लेख किया कि शक्ति बहुत सारी जिम्मेदारियों के साथ आती है और हमें गर्व है की हम कई वर्षों से लगातार सफल नेताओं की एक ठोस विरासत फिक्की फ्लो में बना रहे हैं, जो जयपुर शहर के महिला विकास में अपना लगातार योगदान कर रहा है।
डॉ. रिम्मी शेखावत एक समर्पित डेंटल प्रोफेशनल हैं और एसएमएस मेडिकल कॉलेज से गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने डेंटल प्रैक्टिस में 25 साल से अधिक समय बिताया है। उन्होंने लगातार अकादमिक उत्कृष्टता हासिल की है और लेजर डेंटिस्ट्री और इम्प्लांटोलॉजी में अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणपत्र अर्जित किए हैं। वह मरुधर डेंटल सेंटर और स्वर्ण कॉस्मेटिक्स एंड एस्थेटिक्स, जयपुर की निदेशक हैं।
उन्होंने 2017-18 की पूर्व अध्यक्ष मीनल जैन को जीबी सदस्य बनने और फिक्की एफएलओ मुख्यालय में एक राष्ट्रीय पहल का नेतृत्व करने के लिए बधाई दी।
एक अध्यक्ष के रूप में उन्होंने बताया कि फ्लो सदस्य उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता होंगे और इसलिए वर्ष 2025-26 का उनका मोटो है ‘फॉर द मेंबर्स, बाय द मेंबर्स एंड ऑफ द मेंबर्स”। उन्होंने आगे बताया कि वर्ष का विषय 3-एच की शक्ति पर आधारित होगा, जो आर्थिक विकास के लिए प्रासंगिक कारक हैं- हेरिटेज, हेल्थ एंड हारमनी। हेरिटेज के तहत, वह और उनकी टीम ‘वोकल फॉर लोकल’ को मंच प्रदान करके राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देगी, फ्लो सदस्यों के ब्रांड को बढ़ावा देगी, ग्रामीण क्षेत्रों की महिला कारीगरों को पारंपरिक शिल्प में प्रशिक्षित करेंगी, सांस्कृतिक उत्सव, हेरिटेज मैराथन और सभी स्तरों पर कौशल पर काम किया जायेगा। उनका उद्देश्य कन्सेर्वटिव और सस्टेनेबिलिटी के लिए काम करना है, जयपुर के डेस्टिनेशन वेडिंग का लाभ उठाकर हमारी महिला उद्यमियों को कौशल प्रदान करके वेडिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देना है। डॉ. रिम्मी का उद्देश्य साझेदारी और सहयोग के माध्यम से फ्लो सदस्यों को व्यवसाय विकास में मदद करना है, हैंडलूम, हेंडीक्राफ्ट और टैक्सटाइल उद्योग में व्यवसाय समुदाय बनाकर यह आरयूडीए, राजस्थान के सहयोग से किया जाएगा।



You may also like

Leave a Comment