Friday, July 17, 2026 |
Home Banking and InsurancePunjab National Bank ने लोगों को भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए जागरूक किया

Punjab National Bank ने लोगों को भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए जागरूक किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में मंडल कार्यालय जयपुर सीकर द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर मंडल प्रमुख सुधांशु भूषण एवं उप मंडल प्रमुख विमल कुमार शर्मा द्वारा माल्यार्पण किया गया एवं सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा ली गई।
इस अवसर पर मंडल कार्यालय जयपुर सीकर परिसर में भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मंडल प्रमुख सुधांशु भूषण एवं उप मंडल प्रमुख विमल कुमार शर्मा द्वारा बैंकिंग एवं सामान्य जीवन में भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की गई। उप मंडल प्रमुख ने बताया कि भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए हमें सबसे पहले स्वयं से शुरुआत करनी होगी तभी भ्रष्टाचार को काम किया जा सकता है। संगोष्ठी में लगभग 25 स्टाफ सदस्यों द्वारा सहभागिता की गई। साथ ही इस अवसर पर मंडल प्रमुख सुधांशु भूषण एवं उप मंडल प्रमुख विमल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में वाकाथन का आयोजन किया गया जिसमें सभी स्टाफ सदस्यों ने कृषि उपज मंडी के चारों ओर वॉकाथन कर लोगों को भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए जागरूक किया।

 



You may also like

Leave a Comment