Friday, July 17, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of Baroda द्वारा पौधवितरण के माध्यम से सुरक्षित बैंकिंग संबंधी जागरुकता का प्रसार

Bank of Baroda द्वारा पौधवितरण के माध्यम से सुरक्षित बैंकिंग संबंधी जागरुकता का प्रसार

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
Bank of Baroda द्वारा आयोजित सतर्कता जागरुकता सप्ताह के दौरान नगर स्थित सिटी पार्क, मानसरोवर में स्थानीय नागरिकों के बीच पौधवितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख हर्षद कुमार सोलंकी, उप महाप्रबंधक (अनुपलान एवं आश्वासन) बृज मोहन मीना एवं उप महाप्रबंधक (व्यवसाय विकास) राज कुमार मीना द्वारा स्थानीय नागरिकों के बीच 117 पौधे वितरित किए गए। इस आयोजन का उद्देश्य आम नागरिकों के बीच सुरक्षित बैंकिंग संबंधी जागरुकता का प्रसार करना भी रहा। इस अवसर पर बैंक के अंचल कार्यालय, दुर्गापुरा में स्टाफ सदस्यों द्वारा वॉकथॉन का भी आयोजन किया गया। गौरतलब है कि बैंक द्वारा सतर्कता जागरुकता सप्ताह के दौरान बैंक के अंचल कार्यालय तथा नगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी सुरक्षित बैंकिंग संबंधी जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बैंक के महाप्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ कार्यपालकगणों ने स्टाफ सदस्यों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई। बैंक द्वारा आज के कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों सहित बैंक के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के जयपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख दीपक कुमार सिंह, उप क्षेत्रीय प्रमुख एस सी जाजू, सहायक महाप्रबंधक योगेश यादव, अनुज अवस्थी एवं रवि कुमार भी उपस्थित रहे।



You may also like

Leave a Comment