Sunday, May 25, 2025 |
Home » S.S. Jain Sobodh Law College, मानसरोवर के 14 छात्र-छात्राओं का आरजेएस के लिए चयन

S.S. Jain Sobodh Law College, मानसरोवर के 14 छात्र-छात्राओं का आरजेएस के लिए चयन

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
S.S. Jain  सुबोध शिक्षा समिति द्वारा संचालित S.S. Jain Sobodh Law College, मानसरोवर, जयपुर के 14 छात्र-छात्राओं का आरजेएस-2024 भर्ती के तहत न्यायिक सेवा के लिए चयन हुआ है जो न्यायिक अधिकारी/ मजिस्ट्रेट बनेगे।
एस.एस. जैन सुबोध शिक्षा समिति व एस.एस. जैन सुबोध लॉ कॉलेज के लिए यह एक एतिहासिक क्षण है कि जयपुर ही नही वरण् सम्पूर्ण राजस्थान में एक साथ इतनी बडी संख्या में यहां के विद्यार्थियों का चयन न्यायिक सेवा के लिए हुआ है जो कि राजस्थान में प्रथम स्थान पर है। एस.एस. जैन सुबोध लॉ कॉलेज डॉ. भीमराव अम्बेडक़र लॉ विश्वविद्यालय से सम्बद्वता प्राप्त लगभग 90 विधि महाविद्यालयों में यह एतिहासिक सफलता प्राप्त करने वाला प्रथम विधि महाविद्यालय है। यह उल्लेखनीय है कि एस.एस. जैन सुबोध लॉ कॉलेज के जिन 14 छात्र-छात्राओं का चयन आरजेएस-2024 के लिए हुआ है उनमें से 9 छात्राऐ है जो कि अत्यन्त ही उत्साहवर्धक है। अपनी स्थापना के लगभग 106 वर्ष से अधिक पूर्ण कर चुकी संस्था श्री एस.एस. जैन सुबोध शिक्षा समिति ने शिक्षा जगत में नये आयाम स्थापित किये है जिसके अन्र्तगत जयपुर में उसके द्वारा लगभग 23 शैक्षणिक संस्थाओ का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। एस.एस. जैन सुबोध लॉ कॉलेज के संयोजक जितेन्द्र पटवा व प्राचार्य प्रो. (डॉ.) गौरव कटारिया ने बताया कि महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्व है जिसमें महाविद्यालय के अनुभवी, योग्य, प्रशिक्षित एवं कर्मठ शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। श्री एस.एस. जैन सुबोध शिक्षा समिति के अध्यक्ष नवरत्न कोठारी, मानद् मन्त्री सुमेर सिंह बोथरा, उपाध्यक्ष सेवानिवृत आई.ए.एस रमेश चन्द जैन, सहमन्त्री विनोद लोढ़ा, निवर्तमान संयोजक संजीव कोठारी व एस.एस. जैन सुबोध शिक्षा समिति के शैक्षणिक व प्रशासनिक सलाहकार सेवानिवृत आई.ए.एस. प्रदीप बोरड़ आदि ने एस.एस. जैन सुबोध लॉ कॉलेज के समस्त चयनित छात्र-छात्राओ व समस्त सुबोध परिवार को इस एतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाऐं प्रेषित की हैं तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
आरजेएस-2024 भर्ती होने वालों की सूची :
1. लवली चंदानी 7
2. लक्ष्य सोनी 22
3 ओजस्वीता माथुर 28
4. तन्वी सिंघल 59
5. स्वप्निका कटारा 69
6. अरुण कुमार 103
7. पायल अग्रवाल 111
8. आंकाक्षा खोड़ा 120
9. रियान खान 134
10. श्वेता मीणा 146
11. मो.शारिक 149
12. तनीषा मेहरा 189
13. लक्ष्या वाधवा १92
14. बाबूलाल देवासी 219

 



You may also like

Leave a Comment

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH