Thursday, July 2, 2026 |
Home Metro City Specialप्रेसिजन ऑटोकास्टिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की दूसरी निर्माण इकाई का हुआ भव्य उद्घाटन

प्रेसिजन ऑटोकास्टिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की दूसरी निर्माण इकाई का हुआ भव्य उद्घाटन

by Business Remedies
0 comments
जयपुर। जयपुर आधारित प्रेसिजन ऑटोकास्टिंग्स प्राइवेट लिमिटेड आटोमोटिव कास्टिंग के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी की निर्माण इकाई सीकर रोड स्थित विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित है। अब कंपनी की दूसरी इकाई का उद्घाटन कालाडेरा औद्योगिक क्षेत्र में हुआ है। इस दौरान हुए कार्यक्रम में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, विधायक बाल मुकुंदाचार्य के साथ कंपनी संचालक के. एल. गुप्ता, अजय गुप्ता, अमित गुप्ता,अतिथि गण, उद्योग जगत के साथी, ग्राहक, कर्मचारी और श्रमिक साथी उपस्थित थे।
   राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने इस मौके पर कहा कि ” आज इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होना मेरे लिए एक गर्व और प्रसन्नता का विषय है। प्रेसिजन ऑटोकास्टिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के यूनिट 2 के उद्घाटन के इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बनना, वास्तव में मेरी स्मृतियों में एक विशेष स्थान बनाएगा।
यह सिर्फ एक इकाई का उद्घाटन नहीं है, यह उस सोच और सिद्धांत का उत्सव है, जिसने एक भारतीय उद्यम को गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार का प्रतीक बना दिया है। यह राजस्थान की औद्योगिक प्रगति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
मैं सबसे पहले इस कंपनी के संस्थापक किशनलाल गुप्ता जी को हार्दिक बधाई देता हूँ, जिन्होंने अपने पचास वर्षों से अधिक के अनुभव, परिश्रम और दूरदृष्टि से इस महत्वपूर्ण परियोजना को साकार किया। उनका यह योगदान निश्चित रूप से राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र को नई दिशा देने वाला है।
साथियो एक वक्त था जब हमारे राजस्थान को विकास की दृष्टि से सबसे नीचे वाली श्रृंखला पर रखा जाता था लेकिन आज हमारे राजस्थान का नाम प्रगतिशील प्रांत की श्रृंखला में आने लगा है।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में औधोगिक विकास बहुत तेजी से हुआ है और राजस्थान भी तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है।
इस प्लांट की स्थापना राजस्थान सरकार की राइजिंग राजस्थान योजना के अंतर्गत हुई, जिसके लिए 88 करोड़ रुपए का एमओयू  मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ हस्ताक्षरित किया गया था। यह प्लांट उस एमओयू के अंतर्गत राजस्थान में सबसे पहले ज़मीन पर स्थापित होने वाला प्लांट बना है। यह केवल सरकार की प्रतिबद्धता नहीं, बल्कि हमारे उद्योगों की कार्यक्षमता और इच्छाशक्ति का प्रतीक है।”
  यह करती है कंपनी:
प्रेसिजन ऑटोकास्टिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की दूसरी निर्माण इकाई तकनीकी दृष्टि से फाउंड्री क्षेत्र में प्रदेश की सबसे उन्नत और आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त है। यहाँ निर्मित मैकेनाइज्ड कास्टिंग कम्पोनेंट्स का उपयोग ऑटोमोबाइल, कमर्शियल व्हीकल्स, अर्थ मूवर्स, ट्रैक्टर और इंजीनियरिंग सेक्टर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है।
 कंपनी के ग्राहकों में देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं, जिनमें Ashok Leyland, Volvo Eicher, JCB, Case New Holland, Sonalika, Escorts Kubota, Tata Motors और VSL India जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये सभी कंपनियां इस बात का प्रमाण हैं कि राजस्थान अब केवल कृषि प्रधान राज्य नहीं रहा, बल्कि उद्योग के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
इस प्लांट से न केवल उत्पादन हो रहा है, बल्कि यहाँ से भारत से विदेशों को भी उत्पादों का निर्यात किया जा रहा है और यह “मेक इन इंडिया” और “वोकल फॉर लोकल टू ग्लोबल” के दृष्टिकोण को सशक्त करता है।
 कंपनी की दक्षता और प्रतिबद्धता:
   कंपनी प्रबंधन के अनुसार  प्रेसिजन ऑटोकास्टिंग्स प्राइवेट लिमिटेड न केवल एक तकनीकी रूप से सक्षम कंपनी है, बल्कि एक ऐसा संगठन है, जिसने अपने कार्य-संस्कृति, गुणवत्ता नियंत्रण और समय-प्रबंधन के माध्यम से देश में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है।
कंपनी द्वारा ग्रे आयरन और एसजी (डकटाइल) आयरन कास्टिंग्स का उत्पादन, चाहे वह एस-कास्ट हो, सेमी मैकेनाइज्ड हो या फुल्ली मैकेनाइज्ड  — हर स्तर पर ग्राहक की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाता है। और यही बात इसे बाकी कंपनियों से अलग करती है।
 गुणवत्तायुक्त मानक:  कंपनी के पास IATF 16949, ISO 9001, और BIS (IS 210) ZED certificate जैसे सख्त गुणवत्ता मानकों की प्रमाणिकता है, जो यह दर्शाता है कि यहाँ काम सिर्फ उत्पादन के लिए नहीं, बल्कि उत्कृष्टता और शुद्धता के साथ किया जाता है।
कंपनी के इन-हाउस टेस्टिंग लैब्स, ऑटोमेटेड प्रक्रियाएं, और सतत सुधार की नीति ने इसे उद्योग जगत में एक बेंचमार्क के रूप में स्थापित किया है।
 नई इकाई की विशेषताएं: कंपनी प्रबंधन के अनुसार
नई इकाई आधुनिकतम तकनीक, प्रणालीबद्ध वर्कफ्लो, और ऊर्जा-कुशल संयंत्र ढांचे के साथ तैयार की गई है। यह इकाई न केवल उत्पादन क्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि उत्पादों की तीव्रता, सटीकता और गुणवत्ता को भी नए स्तर पर ले जाएगी।
 इस यूनिट का डिज़ाइन इस प्रकार तैयार किया गया है कि यह वातावरण के प्रति उत्तरदायी, ऊर्जा की बचत करने वाली, और उत्पादन लागत को नियंत्रित करने वाली है, जो आने वाले समय में सतत विकास (sustainable growth) की नीतियों के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकती है। इस इकाई की स्थापना से लगभग 300 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हुआ है।


You may also like

Leave a Comment