Monday, June 29, 2026 |
Home Corporate World‘Pranik Logistics Limited’ ने देश के 11 प्रमुख स्थानों पर केंद्र स्थापित किए

‘Pranik Logistics Limited’ ने देश के 11 प्रमुख स्थानों पर केंद्र स्थापित किए

by Business Remedies
0 comments
Pranik Logistics Limited

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। कोलकाता आधारित ‘प्राणिक लॉजिस्टिक्स लिमिटेड’ एकीकृत लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने मथुरा (उत्तर प्रदेश) 2. इंग्लिश बाजार-मालदा (पश्चिम बंगाल) 3. बर्दवान (पश्चिम बंगाल) 4. अंगुल (ओडिशा) 5. ब्रह्मपुर (ओडिशा) 6. झारसुगुड़ा (ओडिशा) 7. बालासोर (ओडिशा) 8. हावड़ा (पश्चिम बंगाल) 9. पुरी (ओडिशा) 10. रायगंज (पश्चिम बंगाल) 11. कोरबा (छत्तीसगढ़) स्थानों पर नए केंद्र स्थापित किया है।

यह करती है कंपनी:  प्राणिक लॉजिस्टिक्स लिमिटेड की स्थापना 2015 में हुई थी और यह एकीकृत लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करती है।पैन इंडिया लॉजिस्टिक्स प्रदाता के तौर पर कंपनी फ्रेट फारवर्डर और ट्रांसपोर्टर के रूप में काम करती है, जो खुदरा, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, दूरसंचार, विनिर्माण, फार्मा जैसे विभिन्न उद्योगों में अपने ग्राहकों को परिवहन, भंडारण, सामग्री प्रबंधन और माल अग्रेषण इत्यादि जैसी एकीकृत सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी के पास 86 वाणिज्यिक वाहनों का बेड़ा है, जिसे आवश्यकता पडऩे पर पट्टे पर भी लिया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी के पास कुल 30 गोदाम हैं जिनका प्रबंधन सीधे कंपनी द्वारा किया जाता है।

कंपनी की प्रमुख ताकत में अनुभवी एवं योग्य प्रबंधन टीम, विभिन्न उद्योगों के ग्राहकों के साथ लंबे समय से चले आ रहे ग्राहक संबंध, एसेट-लाइट बिजनेस मॉडल एवं गुणवत्ता आश्वासन और मानक शामिल हैं। प्राणिक के पास पूर्वी भारत में कुल बाईस (22) हब वाला नेटवर्क है, जो लास्ट माइल परिचालन के लिए किसी भी लॉजिस्टिक्स कंपनी द्वारा सबसे बड़े नेटवर्क में से एक है।



You may also like

Leave a Comment