नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज | प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रविवार को कहा कि इनोवेशन और वैश्विक साझेदारियों के जरिए पारंपरिक भारतीय शिल्प कौशल आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman की ओर से लिखे गए आर्टिकल को साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि ‘एक जिला, एक उत्पाद’ पहल स्थानीय शिल्पों को बाजार तक पहुंच हासिल करने, स्थायी आजीविका सृजित करने, विरासत को संरक्षित करने और भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने में मदद कर रही है।
वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा कि Vastrakala, Chennai इस बात का उदाहरण है कि France जैसे देशों के साथ सहयोग भारतीय कारीगरों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में कैसे मदद कर सकता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में Paris में आयोजित एक निवेशकों की बैठक के दौरान भारत में France के राजदूत ने Vastrakala का जिक्र किया था। यह भारत-France की साझेदारी का एक अनूठा उदाहरण है, जिसने France की Haute Couture यानी उच्चस्तरीय फैशन कला को भारत की सदियों पुरानी कढ़ाई परंपरा के साथ जोड़ा है। भारत लौटने के बाद वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman Chennai के निकट Tiruvallur जिले के Gudapakkam स्थित Vastrakala की कार्यशाला गई थीं। वित्त मंत्री ने कहा कि कारीगरों की टीम के साथ दोपहर का भोजन करते समय उन्हें पता चला कि Vastrakala ने जानबूझकर अपनी पहली Chennai स्थित कार्यशाला को Gudapakkam स्थानांतरित किया, ताकि पीढ़ियों से इन पारंपरिक कौशलों को संजोए हुए गांवों के लोगों तक उच्च मूल्य वाले रोजगार पहुंचाए जा सकें।
यह मानो समय का पहिया उल्टा घूम गया हो। आमतौर पर युवा रोजगार के लिए गांवों से शहरों की ओर पलायन करते हैं, लेकिन यहां एक कंपनी ने शहर छोड़कर गांव में बसने का फैसला किया। वित्त मंत्री ने बताया कि Vastrakala Kanchipuram-Sriperumbudur-Tiruvallur के सूखा-प्रभावित क्षेत्र में स्थित है। उन्होंने कहा, “पुराने समय में जब बारिश नहीं होती थी, तो खेती का काम रुक जाता था। जब हल चलना बंद हो जाता था, तब किसान सुई-धागा उठाकर सूती और रेशमी कपड़ों पर सुंदर कढ़ाई किया करते थे। अपनी रचनात्मकता के बल पर ग्रामीण सूखे की कठिनाइयों का सामना कर लेते थे। यह कला असाधारण धैर्य, बारीकी और अनुशासन की मांग करती है, और ये गुण शुष्क क्षेत्रों के किसानों में भरपूर होते हैं।”

