दिल्ली। दुनिया के अग्रणी mobile learning platform Duolingo ने भारत के सबसे बड़े दूरसंचार service providers में से एक Bharti Airtel के साथ partnership की है। इस partnership के तहत Airtel के 37.6 करोड़ ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 12 महीने तक Super Duolingo का लाभ मिलेगा।
इस partnership से Airtel के ग्राहक Duolingo के premium, ad-free learning experience का लाभ उठा सकेंगे। इसके तहत उन्हें unlimited energy, AI की मदद से real-time speaking practice, उनकी जरूरतों के अनुरूप practice और अपनी गलतियों की review करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
इस partnership पर टिप्पणी करते हुए Duolingo India में Business Development प्रमुख राशि धनानी ने कहा, “भारत हमारे सबसे महत्वपूर्ण markets में से एक है। छात्रों, professionals और तेजी से global होते workforce की जरूरतों के कारण language learning की मांग लगातार बढ़ रही है। भाषा सीखना सभी के लिए accessible, रोचक और ऐसा होना चाहिए जिसे लोग आसानी से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बना सकें। Airtel के साथ हमारी partnership Super Duolingo को और अधिक लोगों तक पहुंचाएगी। इससे देश भर के learners को बेहतर learning experience मिलेगा, साथ ही उन्हें motivated रहने और लगातार progress करने के अधिक अवसर मिलेंगे।”
Duolingo भारतीय learners के लिए अपनी offerings का भी लगातार विस्तार कर रहा है। हाल ही में Duolingo ने “पंजाबी के माध्यम से अंग्रेज़ी सीखें” course शुरू किया है। यह भारतीय language speakers के लिए उपलब्ध उसके बढ़ते courses का हिस्सा है, जिनमें हिंदी, बांग्ला, तेलुगु, तमिल और उर्दू शामिल हैं। यह विस्तार भारत के विविध learners की जरूरतों को ध्यान में रखकर language learning experiences विकसित करने की Duolingo की commitment को दर्शाता है। साथ ही, इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों के लिए उस language के माध्यम से सीखना आसान बनाना है, जिसमें वे सहज महसूस करते हैं।

