Saturday, September 5, 2026 |
Home Corporate WorldSBC Exports Limited Gawgee Brothers Wholesalers Company LLC. से करीब 22 करोड़ का निर्यात ऑर्डर प्राप्त हुआ

SBC Exports Limited Gawgee Brothers Wholesalers Company LLC. से करीब 22 करोड़ का निर्यात ऑर्डर प्राप्त हुआ

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर आधारित आधारित एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड मुख्य रूप से गारमेंट्स व परिधान निर्माण, कपड़ा निर्यात और आईटी व मैनपावर सपोर्ट सर्विसेज के क्षेत्र में सक्रिय है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को
दुबई आधारित कंपनी मेसर्स गावगी ब्रदर्स होलसेलर्स कंपनी एलएलसी से टी-शर्ट, ट्राउजर, शॉर्ट्स आदि सहित विभिन्न कपड़ों की आपूर्ति के लिए 2302400.00 अमेरिकी डॉलर (लगभग 22 करोड़ रुपये) का निर्यात ऑर्डर प्राप्त हुआ है।
कंपनी वैश्विक बाजार में प्रवेश के लिए निरंतर प्रयासरत थी और यह निर्यात ऑर्डर देश के बाहर नए अवसरों के प्रवेश द्वार की कुंजी के रूप में देखा जा सकता है।
कारोबारी गतिविधियां: एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड भारत की एक तेजी से उभरती हुई विविध व्यावसायिक कंपनी है, जो मुख्य रूप से गारमेंट्स व परिधान निर्माण, कपड़ा निर्यात और आईटी व मैनपावर सपोर्ट सर्विसेज के क्षेत्र में सक्रिय है। वर्ष 2011 में निगमित इस कंपनी का पंजीकृत कार्यालय मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) में है, जबकि इसका मुख्य कॉर्पोरेट संचालन साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र, गाजियाबाद से होता है। कंपनी का नेतृत्व प्रबंध निदेशक गोविंद गुप्ता कर रहे हैं, जिनके मार्गदर्शन में कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी है। कंपनी अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवाओं व निरंतर वित्तीय विकास के लिए जानी जाती है।



You may also like

Leave a Comment