बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। खंडेलवाल क्लब जयपुर के सत्र 2024-25 की कार्यकारिणी 7 जुलाई को घोषित की गई। जिसमें पंकज घीया, अध्यक्ष एवं सुनील खंडेलवाल सचिव निर्वाचित किये गये। अन्य पदाधिकारियों में राजेन्द्र कासलीवाल, कोषाध्यक्ष आत्माराम गुप्ता, अतुल खंडेलवाल एवं राजेश गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।

खंडेलवाल क्लब, जयपुर एक सामाजिक अग्रणीय संस्था है, जो खंडेलवाल समाज एवं अन्य सामाजिक सरोकर के लिए निरंतर कार्य करती रहती है तथा खंडेलवाल समाज के सभी व्यापारिक वर्गों के प्रतिष्ठित लोग इसके सदस्य है। ताराचंद कानूनगो इस संस्था के संस्थापित अध्यक्ष हैं।
वार्षिक सभा में पूर्व अध्यक्ष सुरेश डंगायच एवं सचिव डॉ. राजीव केदावत के द्वारा पिछले वर्ष में किए गए कार्यों की सराहना की गई।

