Tuesday, July 14, 2026 |
Home Metro City Specialजयपुर में टीबीझेड्-द ओरिजिनल के पहले स्टोर का हुआ भव्य उद्घाटन

जयपुर में टीबीझेड्-द ओरिजिनल के पहले स्टोर का हुआ भव्य उद्घाटन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। संस्कृति और विरासत के खूबसूरत मिश्रण के साथ भारत के प्रसिद्ध ज्वैलरी ब्रांड टीबीझेड्-द ओरिजिनल ने पिंक सिटी जयपुर में अपना नया स्टोर लॉन्च किया है। ई9, गौतम मार्ग, वैशाली नगर में स्थित यह राजस्थान में ब्रांड का पहला स्टोर है। 160 वर्षों की विरासत वाले टीबीझेड्-द ओरिजिनल को ज्वैलरी के शानदार कलेक्शन की पेशकश के लिए जाना जाता है, जिसने पूरे देश में ज्वैलरी के प्रति विशेष रूचि रखने वाले लोगों के दिलों में अपनी विशेष जगह बनाई है।
टीबीझेड्- द ओरिजिनल की स्थापना सन् 1864 में मुंबई के ज़वेरी बाज़ार में हुई थी। तब से ही यह ज्वैलरी इंडस्ट्री में एक विश्वसनीय नाम बना हुआ है। गुणवत्ता और आदर्श कारीगरी का पर्याय कहे जाने वाले टीबीझेड्-द ओरिजिनल के आज, भारत भर के 27 शहरों में 33 स्टोर्स हैं।
टीबीझेड्- द ओरिजिनल, जयपुर के इस नवीनतम स्टोर में अपनी विरासत के अनुरूप डायमंड ज्वैलरी का नायाब कलेक्शन पेश करेगा। खास बात यह है कि पूरे ही कलेक्शन को ब्रांड की अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज में तैयार किया गया है। उच्चतम गुणवत्ता और विशिष्ट डिज़ाइन वाली टीबीझेड्-द ओरिजिनल की सारी ज्वेलरीज उत्कृष्टता के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता को बखूबी दर्शाती हैं। जयपुर अपनी समृद्ध विरासत और वैभव के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। ऐसे में, यह टीबीझेड्-द ओरिजिनल के नवीनतम स्टोर के लिए एकदम सटीक स्थान है। ब्रांड का वादा है कि यहाँ भी अपनी बेजोड़ गुणवत्ता और सदाबहार डिज़ाइन की पेशकश जारी रखेगा।
स्टोर लॉन्च को लेकर उत्साहित, श्रीकांत झवेरी, सीएमडी, टीबीझेड्- द ओरिजिनल ने कहा कि हमें जयपुर, राजस्थान में अपना पहला स्टोर शुरू करने पर गर्व है। हम अपने पारदर्शी और ग्राहकों के अनुकूल दृष्टिकोण के साथ राजस्थान में ब्रांड के उत्कृष्ट कलेक्शन और खरीदारी के शानदार अनुभव की पेशकश करने के लिए उत्साहित हैं। हमारा लक्ष्य पूरे देश में ‘टीबीझेड्- द ओरिजिनल’ का विस्तार करना है।



You may also like

Leave a Comment