बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। नई दिल्ली आधारित ‘Osel Devices Limited’ डिस्प्ले सिस्टम और हियरिंग उपकरण की एक विस्तृत श्रृंखला बनाने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा लिए गए कुछ ऋणों का पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान, कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण; और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतू एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १९ सितम्बर को बंद होगा।
यह करती है कंपनी: Osel Devices Limited (पूर्व नाम इनोवेटिव इंफ्राटेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड) की स्थापना 2006 में हुई थी और यह LED Display System and Hearing उपकरण की एक विस्तृत श्रृंखला बनाती है। कंपनी विज्ञापन मीडिया, बिलबोर्ड, कॉर्पोरेट बोर्डरूम, प्रेजेंटेशन, डिस्प्ले प्रमोशन, कमांड सेंटर और फ्रंट साइन जैसे वाणिज्यिक उपयोग के लिए सभी प्रमुख घटकों सहित एलईडी डिस्प्ले सिस्टम की एक विस्तृत श्रृंखला बनाती है।
वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 65.55 करोड़ रुपए एवं 2.12 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 81.95 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 4.66 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 132.68 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 13.05 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 9.87 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की असेट्स 98.64 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 25.34 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 13.80 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 25.45 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज नेटवर्थ के मुकाबले कम है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 11.14 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Osel Devices Limited’ का IPO NSE Emerge Platform पर आज खुलकर 19 सितम्बर 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 44,16,000 शेयर 155 से 160 रुपए प्रति शेयर के भाव के भाव से शेयर जारी कर 70.66 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 800 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

