बिजनेस रेमेडीज। मुंबई आधारित ‘Arkade Developers Ltd’ मुंबई के रियल एस्टेट डेवलपमेंट क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा चालू परियोजनाओं (जैसे आर्केड नेस्ट, प्राची सीएचएसएल और सी-यूनिट) को विकसित करने में होने वाली लागत (फंडिंग डेवलपमेंट खर्च) की पूर्ति औररियल एस्टेट परियोजनाओं व सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए अभी तक पहचानी जाने वाली भूमि के अधिग्रहण के लिए वित्तपोषण हेतु एनएसई और बीएसई मैनबोर्ड पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १९ सितम्बर को बंद होगा।
यह करती है कंपनी: Arkade Developers Ltd एक रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी है, जो मुंबई, महाराष्ट्र में उच्च-स्तरीय, आधुनिक लाइफस्टाइल रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट विकसित करने पर केंद्रित है। कंपनी का व्यवसाय कंपनी द्वारा अधिग्रहीत भूमि पर आवासीय भवनों का विकास/निर्माण (नई परियोजनाएं) और मौजूदा भवनों का पुनर्विकास (रीडेवलपमेंट परियोजनाएं) के दो खंडों में विभाजित किया जा सकता है। कंपनी नई परियोजनाओं के विकास और मौजूदा इमारतों के पुनर्विकास में संलग्न है।
वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने कुल राजस्व 113.18 करोड़ रुपए एवं 21.71 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ,वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 237.18 करोड़ रुपए एवं 50.84 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 224.01 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 50.76 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 635.71 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 122.80 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 19.35 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की असेट्स 575.01 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 323.4 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 171.4 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 69.41 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.21 गुना का है और इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार काफी कम है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 7.99 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Arkade Developers Ltd’ का IPO NSE and BSE Mainboard पर आज खुलकर 19 सितम्बर 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 32,031,250 शेयर 121 रुपए से 128 रुपए प्रति शेयर के भाव से जारी कर 410 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी यूनिस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है

