Monday, June 29, 2026 |
Home Corporate Worldउद्यमी डॉ. गौरव मित्तल के नेतृत्व में ‘Itcons e-Solutions Limited’ बन रही है शेयर बाजारों में लिस्टेड प्रमुख मानव संसाधन कंपनी

उद्यमी डॉ. गौरव मित्तल के नेतृत्व में ‘Itcons e-Solutions Limited’ बन रही है शेयर बाजारों में लिस्टेड प्रमुख मानव संसाधन कंपनी

पिछले 1 वर्ष में कंपनी के शेयर ने दिया 1100 फ़ीसदी से अधिक का रिटर्न

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित कंपनी Itcons e-Solutions Limited ह्यूमन रिसोर्स सर्विस देने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने उद्यमी डॉ. गौरव मित्तल के नेतृत्व में शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले 1 वर्ष में निवेशकों को 1100 फ़ीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। इसके चलते कंपनी का शेयर निवेशक समुदाय के फोकस में आ गया है। इस लेख में बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के कारोबारी गतिविधियां, मिल रहे ऑर्डर, वित्तीय प्रदर्शन और गौरव मित्तल का नेतृत्व जैसे विषयों पर प्रकाश डालने का प्रयास किया है।

कंपनी की कारोबारी गतिविधियां और भावी योजना
Itcons e-Solutions Limited ह्यूमन रिसोर्स सर्विसेज देने का काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से संगठित क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी दोनों संगठनों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी द्वारा मुख्य रूप से दो प्रकार की सेवाएं दी जा रही है। 1. मेनपावर सप्लाई/रिकू्रटमेंट सर्विस 2. मेनपावर सोर्सिंग/ स्टाफिंग सर्विसेज निगमन के बाद से ‘इटकोंस ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड’ अनुबंधित कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों की टीम बन गई है। कंपनी स्टाफिंग और भर्ती, सूचना प्रौद्योगिकी, एफएमसीजी, खाद्य आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करती है। इटकोंस ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड अपनी सेवाओं की पेशकश को विकसित कर रही है ताकि अपने ग्राहकों को कंपनी की सेवाओं के माध्यम से उनकी एंड-टू-एंड एचआर जरूरतों का समर्थन किया जा सके। कंपनी की सेवाओं की श्रेणी को निम्नलिखित व्यवसायों के अंतर्गत विभाजित किया गया है: 1. आईटी स्टाफिंग 2. जनरल स्टाफिंग 3. री-बेजिंग 4. रिकू्रटमेंट प्रोसेस आउटसोर्सिंग 5. पास थ्रो सर्विसेज 6. पेरोल सर्विसेज 7. मैनेज्ड आईटी सर्विसेज 8. प्रोडक्ट इंस्टॉलेशन एवं सर्विसिंग सॉल्यूशन 9. परमानेंट हायरिंग कंपनी ने गत 15 वर्षों में बड़ी संख्या में लोगों को काम दिलवाया है। कंपनी को मूल रूप से आईटी स्टॉफिंग से ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनी द्वारा विप्रो, एलटीटाई माईंडट्री, टीवीएसई, इनफिनाइट सॉल्यूशंस, एचसीएल इत्यादि प्रमुख कंपनियों को सर्विस प्रदान की जा रही है। कंपनी को अच्छी सर्विस देने पर ग्राहक कंपनियों से नियमित रूप से ऑर्डर मिल रहे हैं। वित्त वर्ष 2025 में आईटी स्टॉफिंग के साथ नोन-आईटी स्टॉफिंग पर कंपनी का फोकस रहेगा। कंपनी को उम्मीद है कि पूर्व ग्राहकों से कंपनी को नियमित ऑर्डर मिलने के साथ नये ग्राहकों को भी कंपनी अपने पोर्टफोलियो में जोडऩे में सक्षम होगी। कंपनी प्रबंधन के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की ऑर्डर बुक हैल्थी रहने वाली है। कंपनी की योजना सोलर पावर सेक्टर में प्रवेश करके स्थाई रूप से कारोबार करने की है। कंपनी पूरे भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है और कंपनी ने राष्ट्रीय स्तर पर कारोबार फैलाने के लिए हर राज्य में संपर्क केंद्र स्थापित करने शुरू कर दिए हैं।

मिल रहे ऑर्डर
हाल ही में कंपनी ने 32.40 लाख रुपए की मासिक बिलिंग पर सिटी मॉल के लिए 120 कर्मचारियों को ऑनबोर्ड किया है। इन कर्मचारियों के लिए अपेक्षित वार्षिक बिलिंग 3,88,80,000/- रुपए (तीन करोड़ अ_ासी लाख अस्सी हजार रुपए) है जो नियमित आधार पर नए कर्मचारियों को जोडऩे पर बढ़ सकती है। कंपनी को राष्ट्रीय संचार वित्त संस्थान, दूरसंचार विभाग (डीओटी), संचार मंत्रालय से 3 साल की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर आईटी इंजीनियर टेक्निकल के प्रोफाइल के लिए कर्मचारी हेतु नई बोली के माध्यम से ऑर्डर प्रदान किया गया है। कॉन्ट्रैक्ट का कुल आकार 13,15,980/- रुपए जिसमें सभी कर शामिल हैं। कंपनी को 12 महीने की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर 21 कुशल कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मचारी प्रदान करने के लिए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एसईआर, दक्षिण पूर्व रेलवे, रेल मंत्रालय के कार्यालय से नई बोली प्रदान की गई है। कॉन्ट्रैक्ट का कुल आकार 87,55,568.64/- रुपए है जिसमें सभी कर शामिल हैं। कंपनी को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, दिल्ली, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय से जनशक्ति सेवाएं प्रदान करने के लिए 2,63,92,946.88/-रुपये का नया कार्य आदेश प्राप्त हुआ है। कंपनी को अदानी समूह की एक कंपनी यानी महाराष्ट्र बॉर्डर चेक पोस्ट नेटवर्क लिमिटेड से विभिन्न स्थानों पर जनशक्तिसेवाएं प्रदान करने के लिए 2,5692,715.86/- रुपये मूल्य का कार्य आदेश प्राप्त हुआ है। कंपनी को उत्तर प्रदेश पुलिस, एडीजी पीएसी, गृह विभाग उत्तर प्रदेश से 9 महीने और 4 दिन की अवधि के लिए 28 अर्ध कुशल कर्मचारियों को संविदा आधार पर लगाने का अनुबंध प्राप्त हुआ है। कॉन्ट्रैक्ट का कुल आकार 41,15,469.10/- रुपए है।

डॉ. गौरव मित्तल का नेतृत्व
स्टाफिंग और भर्ती की अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दुनिया में, कुछ ही लोगों के पास एक नई कंपनी को एक पावरहाउस में बदलने की दृष्टि और कौशल है। Itcons e-Solutions Limited के एमडी और संस्थापक डॉ. गौरव मित्तल ऐसे ही एक व्यक्ति हैं। चुनौतियों को अवसरों में बदलने की अपनी अद्भुत क्षमता के लिए जाने जाने वाले डॉ. मित्तल की यात्रा नवाचार और रणनीतिक दूरदर्शिता की शक्तिका प्रमाण है। डॉ. गौरव मित्तल सिर्फ एक सफल उद्यमी नहीं हैं, वे एक बहुआयामी व्यक्तिहैं जिनकी उपलब्धियाँ विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई हैं। वे वैश्विक ख्याति प्राप्त एक अत्यधिक सम्मानित एस्ट्रोलॉजर, एक परोपकारी और एक प्रभावी उद्यमी हैं। उनकी सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब, ‘ए मॉन्क विद ए मर्क’ भविष्य की दृष्टि और सूक्ष्म विवरण के अनूठे मिश्रण के साथ एक आईटी पेशेवर से एक टेक्नोक्रेट में उनके परिवर्तन का वर्णन करती है। इटकोंस ई-सॉल्यूशंस में उनका नेतृत्व परिवर्तनकारी से कम नहीं है। उनके मार्गदर्शन में कंपनी एक स्टार्टअप से स्टाफिंग और भर्ती उद्योग में एक प्रमुख कंपनी बन गई है। बाजार के रुझानों का पूर्वानुमान लगाने और उसके अनुसार अनुकूलन करने की उनकी क्षमता इस यात्रा में महत्वपूर्ण रही है।

IPO के मायने
फरवरी-मार्च 2023 में कंपनी का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आया था। तब कंपनी ने 51 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 17,00,000 शेयर जारी कर 8.67 करोड़ रुपए जुटाए थे। इसके बाद कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए हाल ही में 636 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। कंपनी के शेयर ने एक वर्ष में करीब 1100 फीसदी रिटर्न दिया है। शेयर बाजार में लिस्टेड होने से कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और कंपनी में रिटेल निवेशकों की संख्या भी बढ़ गई है।

वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने कुल राजस्व 8.42 करोड़ रुपए एवं 7.53 लाख रुपए



You may also like

Leave a Comment