Wednesday, May 20, 2026 |
Home AutomobileApril में EV Two wheeler Market में आई 22 प्रतिशत की गिरावट

April में EV Two wheeler Market में आई 22 प्रतिशत की गिरावट

मांग में कमी से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेक्टर दबाव में

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | BR News Network | देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के बाजार में पिछले महीने लगभग 22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद प्रमुख कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बनी हुई है, जहां कुछ कंपनियों की बिक्री घटी है तो वहीं कुछ ने बढ़त हासिल की है।

मांग में गिरावट और पंजीकरण में कमी
वाहन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के पंजीकरण लगभग 22 प्रतिशत घटकर करीब 1,48,000 इकाइयों पर आ गए। यह गिरावट बाजार में मांग में कमी को दर्शाती है, जिससे कंपनियों के प्रदर्शन पर असर पड़ा है।

टीवीएस का दबदबा कायम, लेकिन बिक्री घटी
TVS Motor ने मार्च की तुलना में बिक्री में 24 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद बाजार में पहला स्थान बरकरार रखा। कंपनी ने अप्रैल में 37,661 इकाइयों की बिक्री की और इसकी बाजार हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत रही, जो इसके मजबूत नेटवर्क और ब्रांड पर भरोसे को दर्शाता है।

बजाज और एथर को झटका
Bajaj Auto के Chetak Electric Scooter की बिक्री लगभग 29 प्रतिशत घटकर 32,883 इकाइयों पर आ गई, जिससे उसका बाजार हिस्सेदारी करीब 22 प्रतिशत रहा। वहीं, Ather Energy की बिक्री में 25 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और कंपनी 27,024 इकाइयों की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही।

ओला इलेक्ट्रिक की बढ़त और नए उत्पाद का असर
Ola Electric ने अप्रैल में 12,166 इकाइयों की बिक्री के साथ लगभग 20 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। कंपनी को Uttar Pradesh और Madhya Pradesh जैसे बड़े बाजारों में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। हाल ही में लॉन्च किए गए नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की 320 किलोमीटर तक की रेंज, उन्नत मोटर और आधुनिक तकनीक ने ग्राहकों का विश्वास बढ़ाया है, जिससे मांग मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं। यह रुझान दर्शाता है कि बाजार में अस्थायी गिरावट के बावजूद नई तकनीक, उत्पाद नवाचार और उपभोक्ता विश्वास के आधार पर कंपनियां अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं।



You may also like

Leave a Comment