नई दिल्ली। प्रमुख Logistics और Freight Forwarding कंपनी Skyways Air Services Limited ने अपने कारोबार का Strategic Expansion करते हुए Defence और Automotive Logistics क्षेत्र में प्रवेश करने की घोषणा की है। कंपनी द्वारा Stock Exchanges को दी गई आधिकारिक सूचना के अनुसार, Skyways की प्रमुख Subsidiary Company ‘Odyssey Logistics Private Limited’ ने इन दोनों नए क्षेत्रों में अपनी Services शुरू करने का निर्णय लिया है।
International Air और Sea Freight Forwarding तथा Pharmaceutical Supply Chain में पहले से सक्रिय Odyssey Logistics अब Defence Equipment और Spare Parts के साथ-साथ Automotive OEMs और Ancillary Companies के लिए विशेष रूप से तैयार End-to-End Multimodal Supply Chain Solutions प्रदान करेगी। इन नए Verticals के तहत Special Cargo Handling, Time-sensitive Air और Ocean Freight, Customs Clearance, Warehousing और Domestic Distribution जैसी Services शामिल होंगी।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस Expansion के लिए Skyways Air Services के Global Network, Airline Partnerships और Domestic Infrastructure का लाभ उठाया जाएगा, जिससे ‘Make in India’ पहल के तहत Domestic Manufacturing Sector में हो रही वृद्धि का लाभ उठाने और Revenue Sources में Diversification लाने में मदद मिलेगी।
