Friday, September 11, 2026 |
Home Corporate WorldNFP Sampoorna Foods Limited ने घोषित किए वार्षिक वित्तीय परिणाम, राजस्व 42.23 फीसदी बढ़कर हुआ 50.92 करोड़ रुपए

NFP Sampoorna Foods Limited ने घोषित किए वार्षिक वित्तीय परिणाम, राजस्व 42.23 फीसदी बढ़कर हुआ 50.92 करोड़ रुपए

by Business Remedies
0 comments

NFP Sampoorna Foods Limited का राजस्व 42.23 फीसदी बढ़कर 50.92 करोड़ रुपए पहुंचा

नई दिल्ली। NFP Sampoorna Foods Limited प्रीमियम ड्राई फ्रूट की प्रोसेसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली विशेषज्ञ कंपनी है। कंपनी ने 31 मार्च 2026 को समाप्त छमाही और पूरे वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। अंकेक्षित बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 35.75 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 42.23 फीसदी अधिक 50.92 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 2.69 करोड़ रुपए के मुकाबले 84.01 फीसदी अधिक 4.95 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में कंपनी ने 22.19 करोड़ रुपए का राजस्व और 2.50 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां

2019 में निगमित NFP Sampoorna Foods Limited प्रीमियम ड्राई-फ्रूट्स प्रसंस्करण और वितरण में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी विशेष रूप से काजू की प्रोसेसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में सक्रिय है। कंपनी मुख्य रूप से Africa से कच्चे काजू का आयात करती है। कंपनी गुणवत्ता नियंत्रण के कड़े उपायों का पालन करती है और ISO 9001:2015 और ISO 22000:2018 जैसे प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुकी है, जो गुणवत्ता प्रबंधन और खाद्य सुरक्षा के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। NFP Sampoorna Foods Limited स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले ड्राई-फ्रूट्स के उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है।

उत्पाद

काजू – W320 और W400 जैसी विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध।

बादाम – प्रीमियम उत्पादकों से प्राप्त, प्राकृतिक और भुने हुए रूप में उपलब्ध।

मखाना – भुने हुए, सुगंधित और सादे रूपों में उपलब्ध।

गिफ्ट पैक – त्योहारों और कॉर्पोरेट उपहारों के दौरान विशेष रूप से लोकप्रिय।

कंपनी गुणवत्ता पर विशेष बल देती है और ताजगी व पोषक तत्वों को बरकरार रखने के लिए उन्नत भूनने और पैकेजिंग तकनीकों का उपयोग करती है। उनके उत्पाद स्वच्छ, पुनः सील करने योग्य पैकेजिंग में उपलब्ध हैं, जो खुदरा और संस्थागत दोनों तरह के खरीदारों की जरूरतों को पूरा करते हैं। कंपनी अपने उत्पादों को Amazon, Flipkart और अपनी आधिकारिक वेबसाइट जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से बेचती है।



You may also like

Leave a Comment