बिजनेस रेमेडीज/ यरूशलम/ IANS। भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपने इजरायली समकक्ष Benjamin Netanyahu के साथ दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन द्विपक्षीय बैठक की और कई समझौतों पर मुहर लगाई। पीएम Benjamin Netanyahu ने बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य नई तकनीक का है।
नई तकनीक को लेकर Benjamin Netanyahu ने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीक और AI की मदद से हर छात्र तक आसानी से पहुंचा जा सकता है और उसे उसकी पूरी क्षमता तक आगे बढ़ने का मौका दिया जा सकता है। पहले जो परेशानियां और सीमाएं थीं, अब वे नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि भविष्य उन्हीं देशों का है, जो नई सोच और नए कार्य करने में सक्षम हैं। इजरायल और भारत दोनों ही नए विचार और तकनीक पर जोर दे रहे हैं। दोनों देश बहुत पुरानी और महान सभ्यताएं हैं, जिन्हें अपने इतिहास पर गर्व है, लेकिन वे भविष्य को बेहतर बनाने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल मिलकर यह काम और बेहतर तरीके से कर सकते हैं।
संबोधन की शुरुआत इजरायली प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के दिल छूने वाले अंदाज को बयां कर की। उन्होंने कहा कि यह एक शानदार दौरा है, एक शानदार विजिट का शानदार अंत। यह छोटी लेकिन बहुत ज्यादा फलदायी और दिल को छूने वाली मुलाकात थी। मुझे लगता है कि कल Knesset में आपके दिल को छूने वाले बयान के बाद इजरायल में सभी भावुक होंगे। मैं आपको बता सकता हूं कि तब से हमें ना केवल अपने दिलों में गहराई से देखने का मौका मिला है, बल्कि हमारे दोनों देशों में मौजूद शानदार दिमागों को देखने का भी मौका मिला है।
Narendra Modi को इजरायल का मिला सर्वोच्च सम्मान
पीएम Narendra Modi को इस दौरे पर इजरायल का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। पीएम Narendra Modi की यात्रा के दौरान भारत और इजरायल के बीच संबंध और मजबूत हुआ है। वहीं भारत-इजरायल के बीच इस दोस्ती को देखकर पाकिस्तान को झटका लगा है। पाकिस्तान की घबराहट उसके हालिया प्रस्ताव में साफ दिखाई दे रही है।
काम काबिल-ए-तारीफ
Benjamin Netanyahu ने कहा कि आपकी सरकार बेहद कुशल है। आप एक मंत्री और एक राजदूत के साथ जो काम कर सकते हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है। दोनों देशों के बीच जो सोच और दिलों का जुड़ाव यहां देखने को मिला है, वह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार-से-सरकार सहयोग, जिसका लंबे समय से इंतजार था, अब नई गति पकड़ेगा और इससे दोनों देशों को एक-दूसरे से पहुंचने वाले फायदों में इजाफा होगा।
इजरायली प्रधानमंत्री के बाद भारत के पीएम ने कहा कि भारत जल्द ही इजरायल के साथ पारस्परिक लाभ वाले Free Trade Agreement को अंतिम रूप देगा। इजरायल में भी अब भारत का UPI पेमेंट सिस्टम चलेगा, इसे लेकर द्विपक्षीय बैठक में समझौता हुआ है।
‘Rich and Productive’: विदेश सचिव Misri
प्रधानमंत्री Narendra Modi के इजरायल दौरे को विदेश सचिव Vikram Misri ने ‘Rich and Productive’ यानी काफी सफल बताया है। प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने पीएम Narendra Modi को मिले सम्मान, 16 MOU और समझौतों के साथ ही Strategic Partnership से संबंधित अहम जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि 24 घंटे से कुछ अधिक समय की यह यात्रा छोटी जरूर थी, लेकिन उपलब्धियों के नजरिए से देखें तो बेहद समृद्ध रही।

