· 9.3 लाख से अधिक ग्राहकों को मिलेगा वित्तीय सुरक्षा कवर
· ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बीमा की पहुँच होगी और मजबूत
जयपुर, 25 फरवरी 2026: भारत की अग्रणी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (एनबीएफसी) में से एक S.K. Finance Limited ने आज ICICI Prudential Life Insurance Company Limited के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इस सहयोग के तहत एस.के. फाइनेंस के ग्राहकों को समूह क्रेडिट प्रोटेक्शन बीमा समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें आवश्यक वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होगी।
ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति रखने वाली एस.के. फाइनेंस अपने 9.3 लाख से अधिक ग्राहकों को ग्राहक-केंद्रित क्रेडिट लाइफ बीमा समाधान प्रदान करेगी, ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
यह साझेदारी सरल और सहज ऋण बीमा उपलब्ध कराकर बेहतर वित्तीय संरक्षण सुनिश्चित करेगी तथा जिम्मेदारी से ऋण लेने की सोच को बढ़ावा देगी, खासकर उन क्षेत्रों में जहाँ बीमा की पहुँच अभी भी सीमित है। क्रेडिट लाइफ बीमा ग्राहकों को प्रभावी जोखिम प्रबंधन में सक्षम बनाता है और यह सुनिश्चित करता है कि अप्रत्याशित परिस्थितियों में परिवार की वित्तीय योजना प्रभावित न हो।
इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए ICICI Prudential Life Insurance Company Limited के चीफ ऑफ डिस्ट्रीब्यूशन – क्रेडिट लाइफ एवं प्रोटेक्शन, श्री उपेंद्र प्रभु ने कहा, “देश की एक अग्रणी एनबीएफसी, एस.के. फाइनेंस के साथ साझेदारी करते हुए हमें खुशी हो रही है। बीमा की पहुँच बढ़ाने और ‘इंश्योरेंस फॉर ऑल’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में वितरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह सहयोग जीवन बीमा की पहुँच बढ़ाने और ग्राहकों की दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा आवश्यकताओं को समर्थन देने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
दोनों संगठनों की नींव ग्राहक-केंद्रित मूल्यों पर आधारित है और हम ग्राहकों को अधिकतम लाभ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विशेष रूप से, क्रेडिट लाइफ उत्पाद यह सुनिश्चित करता है कि किसी अप्रत्याशित घटना की स्थिति में ग्राहक अपने परिवार के लिए ऋण का बोझ नहीं, बल्कि एक संपत्ति छोड़कर जाए।”
रणनीतिक साझेदारी पर S.K. Finance Limited के Whole Time Director, श्री यश सेतिया ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल ऋण प्रदान करना नहीं है। हम अपने ग्राहकों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना चाहते हैं और उन्हें वित्तीय व्यवधान एवं ऋण देनदारियों से अपने परिवारों की सुरक्षा करने में सक्षम बनाना चाहते हैं। इस दिशा में यह साझेदारी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के साथ यह संधि, हमारे बीमा प्रभाग ‘एसके बीमा’ के तहत ग्राहकों को बेहतर सुरक्षा समाधान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
यह साझेदारी दोनों संस्थाओं की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत वे ग्राहकों को सरल, सुलभ और उपयोगी बीमा समाधान उपलब्ध कराना चाहते हैं, खासकर उन समुदायों तक जहाँ वित्तीय सुरक्षा की आवश्यकता सबसे अधिक है।

