नई दिल्ली। देश के प्रमुख एथनिक वियर रिटेलर KIAASA Retail Limited ने फेस्टिव सीजन और नवरात्रि की शॉपिंग को ध्यान में रखते हुए अपनी नई प्रीमियम पहचान ‘विरासत – अफोर्डेबली लक्ज़ूरियस’ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह नया लेबल विशेष रूप से उन कंज्यूमर्स के लिए तैयार किया गया है, जो बेहतरीन डिजाइन, प्रीमियम फैब्रिक और बेजोड़ कारीगरी वाले परिधान चाहते हैं। कंपनी की स्ट्रैटेजी के तहत ‘विरासत’ को KIAASA Retail Limited के पोर्टफोलियो में एक एक्सक्लूसिव और ‘नो-डिस्काउंट’ लेबल के रूप में पेश किया गया है। नवरात्रि के अवसर पर इस नई रेंज की शुरुआत चुनिंदा फ्लैगशिप स्टोर्स पर चरणबद्ध तरीके से की जा रही है, जो ग्राहकों के फेस्टिव शॉपिंग एक्सपीरियंस को और शानदार बनाएगी।
लग्जरी एथनिक सेगमेंट में कदम रखते हुए KIAASA Retail Limited ने इस ब्रांड के लिए एक सख्त फुल-प्राइस पॉलिसी अपनाई है, जो इसकी प्रीमियम प्राइसिंग और क्वालिटी के प्रति कमिटमेंट को दर्शाती है। शुरुआत में ‘विरासत’ के कलेक्शन प्रमुख KIAASA Retail Limited आउटलेट्स के भीतर विशेष ‘शॉप-इन-शॉप’ सेक्शंस में उपलब्ध होंगे। हालांकि, कंपनी ने भविष्य के लिए एग्रेसिव एक्सपैंशन प्लान तैयार किए हैं, जिसके तहत आने वाले समय में हाई-एंड एथनिक वियर के लिए स्वतंत्र रूप से ‘विरासत बुटीक’ खोले जाएंगे। इस लॉन्चिंग पर कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ओम प्रकाश ने कहा कि, “‘विरासत’ त्योहारों के इस सीजन में प्रीमियम फैशन की बढ़ती डिमांड को पूरा करने और मॉल व प्रमुख मार्केट्स के जरिए ग्राहकों तक एक समझौताविहीन, उत्कृष्ट एथनिक वियर एक्सपीरियंस पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

