बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। आसाम स्थित पंजीकृत कार्यालय एवं जयपुर आधारित निर्माण इकाई वाली कंपनी ‘एमपीके स्टील्स (आई) लिमिटेड’ स्ट्रक्चर स्टील प्रोडक्ट्स निर्माण करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा मशीनरी और डाई की खरीद पर पूंजीगत व्यय हेतु राशि जुटाने, सौर संयंत्र की स्थापना पर पूंजीगत व्यय हेतु राशि जुटाने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 30 सितम्बर को होगा बंद।
कारोबारी गतिविधियां: 2005 में स्थापित, एमपीके स्टील्स (आई) लिमिटेड स्ट्रक्चरल स्टील प्रोडक्ट्स के निर्माण में संलग्न है। कंपनी रेलवे, टेलीकॉम, पावर, ऑटोमोटिव, कंस्ट्रक्शन, फेब्रिकेशन, ऑफशोर स्ट्रक्चर और इफ्रास्ट्रक्चर के विकास जैसे उद्योगों के लिए सामान्य प्रयोजन के स्ट्रक्चरल स्टील प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है और उच्च-गुणवत्ता वाले समाधान सुनिश्चित करती है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 137.54 करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व और 1.80 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 186.60 करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व और 3.10 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 206.58 करोड़ रुपए का कुल परिचालन राजस्व और 6.05 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 2.93 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल असेट 62.36 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 24.23 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 17.31 और कुल कर्ज 18.48 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.76 का है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘एमपीके स्टील्स (आई) लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 30 सितम्बर 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 32,5७,६00 शेयर 75 से 79 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 25.74 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी ग्रेटेक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

