जयपुर। मातृत्व दिवस पर रविवार को पिंक स्क्वॉयर मॉल में माताओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान माताओं ने अपने अनुभव शेयर कर रैंपवॉक भी किया। इस दौरान कई तरह के गेम भी खेले गए, जिसमें तंबोला भी शामिल था। इवेंट में करीब 135 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर बिजनेस रेमेडीज रहा।
पिंक स्क्वॉयर मॉल के जनरल मैनेजर निखिलेश ढिंग ने बताया कि यह कार्यक्रम वे पिछले 6 वर्षों से करते आ रहे हैं। इस वर्ष के कार्यक्रम के गिफ्ट स्पोंसर्स पिंक स्क्वॉयर मॉल के साथ फैशन किंग, कड्ल्स, टैटू फैक्ट्री और लेडी लॉयल क्लिनिक रहे। मार्केटिंग हैड राजश्री उपाध्याय ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नीतू जैन, ममता शर्मा, उषा जैन, परवीन हीरा, शिम्पी रंधावा, मधुलिका सिंह, कनु मेहता और पुनित जैन थे। इसके अलावा कार्यक्रम में चेष्टा लेडीज क्लब से नीतू जैन, याया सोसाइटी से मधुलिका सिंह, पिंक वोमनिया से कनु मेहता का विशेष सहयोग रहा।

