बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 19 मई को मनाए जाने वाले Abdominal Cancer Day का पोस्टर दिल्ली में लॉन्च किया। जहां सीनियर जीआई एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ अखिल अग्रवाल भी उपस्थित रहे। एब्डोमिनल कैंसर डे के फाउंडर डॉ संदीप जैन और इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (IIEMR) के सह सहयोग से एब्डोमिनल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 45 दिन तक चलने मेगा अवेयरनेस ड्राइव का आयोजन किया है जिसमें Abdominal Cancer से जुड़ी जानकारी देने के साथ साथ उसके उपचार पर भी बात की जाएगी। कार्यक्रम की इस शृंखला में देशभर के 10 से अधिक शहरों में सिटी एम्बैस्डर्स बनाए गए हैं जो एब्डोमिनल कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे।
पोस्टर लॉन्च पर Abdominal Cancer Trust के फाउंडर एवं एब्डोमिनल Cancer डे के संस्थापक डॉ संदीप जैन ने कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी है कि हमारे इस पहल से लोगों में एब्डोमिनल कैंसर को लेकर जागरूकता आ रही है और हमें काफी सहयोग भी मिल रहा है। यह जागरूकता कार्यक्रम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक प्रयास है जो कि स्वस्थ भारत के लक्ष्य में हमारी छोटी सी भागीदारी को दिखाता है। अवेयरनेस ड्राइव के तहत 18 मई को दुनियाभर के 25+ शहरों में आयोजित की जाएगी। इस बारे में बात करते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट के निदेशक मुकेश मिश्रा ने बताया कि, ‘Abdominal Cancer को लेकर जागरूकता बेहद ज़रूरी है। समय पर पहचान व सक्रिय जीवनशैली इसके खिलाफ हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। इसी उद्देश्य से हम देशभर के 10 शहरों में सिटी एम्बैस्डर्स के साथ मल्टी-सिटी वॉक और पैनल डिस्कशन जैसे आयोजन कर रहे हैं, ताकि यह संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।’

