जयपुर। अग्रणी प्रीमियम अल्कोहल ब्रांड आयातक, वितरक और विपणनकर्ता Monika Alcobev Limited ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष 2026 में कर पश्चात लाभ (PAT) 32.14 करोड़ रुपए दर्ज किया, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह 23.11 करोड़ रुपए था, जिसमें 39.07 फीसदी की वृद्धि हुई। Premium Spirits, Wine और उभरते Alcobev श्रेणियों में बढ़ती मांग के कारण वर्ष के दौरान बिक्री में 27.53 फीसदी की वृद्धि हुई है।
वित्त वर्ष 2025-26 में परिचालन से राजस्व 301.16 करोड़ रुपए रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 236.15 करोड़ रुपए था। कुल व्यय पिछले वित्तीय वर्ष के 208.78 करोड़ रुपए से बढ़कर 275.85 करोड़ रुपए हो गया, जो Distribution, Market Expansion, Consumer Engagement Initiatives और Portfolio Development में किए गए निवेशों को दर्शाता है।
परिणामों के मुख्य बिंदु
- वित्त वर्ष 2025-26 में कर पश्चात लाभ में पिछले वर्ष की तुलना में 39.07 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 32.14 करोड़ रुपए रहा।
- परिचालन से राजस्व 301.16 करोड़ रुपए रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 236.15 करोड़ रुपए था।
- Premium Tequila, Agave Spirits, Irish Whisky, Japanese Whisky, Gin, Imported Wine और Liquor श्रेणियों में मजबूत मांग के कारण वृद्धि हुई।
इस वर्ष के दौरान Premium Tequila और Agave Spirits, Irish Whisky, Japanese Whisky, Gin, Imported Wine और Liquor जैसी श्रेणियों में वृद्धि देखी गई, जो भारत के Premium Alcobev Market में उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं को दर्शाती है।
कंपनी के प्रदर्शन पर विचार करते हुए Monika Alcobev Limited के Managing Director Kunal Patel ने कहा कि,
“पिछला वित्तीय वर्ष कंपनी के लिए रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहा, विशेष रूप से इसके SME IPO और South Asian Markets में निरंतर विस्तार के बाद। कंपनी का ध्यान दीर्घकालीन Brand Building को मजबूत करने, अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लिए Market Reach बढ़ाने और Hospitality एवं Retail क्षेत्र में मजबूत सहयोग स्थापित करने पर केंद्रित है। कई वैश्विक Brand Owners भारत को प्राथमिकता वाले बाजार के रूप में देख रहे हैं, जिससे Portfolio Expansion और दीर्घकालिक साझेदारी के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। भविष्य में, कंपनी अपने Premium Portfolio को बढ़ावा देने, High-Growth Consumption Centres में Distribution का विस्तार करने और भारत के Alcobev Market में उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं के अनुरूप नए अंतरराष्ट्रीय Brands पेश करने का इरादा रखती है।”

