Sunday, July 5, 2026 |
Home Metro City Specialमेरा सर्वेश्वर मेरा श्याम परिवार का प्रथम वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया

मेरा सर्वेश्वर मेरा श्याम परिवार का प्रथम वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। मेरा सर्वेश्वर मेरा श्याम परिवार के वार्षिक उत्सव में वृंदावन से श्याम जगत के सुप्रसिद्ध सिंगर नंदू शर्मा और कलकत्ता के संजय मित्तल के साथ राजस्थान के कुमार गिरिराज, सुनील शर्मा, महेश शर्मा, रिद्धेश अरोड़ा, अमित नामा आदि अन्य कलाकारों ने श्याम भजन की रचना सभी भक्तों को सुनायी।
इस अवसर पर पवन गुप्ता, मोहित टेलर और जय टेलर, अभिषेक गुप्ता, चीनू टेलर ने नंदू शर्मा का माला और दुप्पटा, साफा बांधकर स्वागत किया। साथ ही हाथ की कड़ाई से बनी श्री राम की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान ज्योत सेवा पंकज महाराज, गोपाल सैन एंड पार्टी, कृष्णा साउंड, कीर्तन लाइव एंड फोटो केशव आर्ट श्यामा लाइव आदि मौजूद रहे।



You may also like

Leave a Comment