बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 4 से 10 अक्टूबर के सप्ताह के दौरान 1,22,15,728 सौदों में कुल रु.11,07,662.47 करोड़ का टर्नओवर दर्ज हुआ। कीमती धातुओं का सूचकांक बुलडेक्स के अक्टूबर वायदा में 651 अंक की मूवमेंट देखने मिली।
सप्ताह के दौरान एमसीएक्स द्वारा जारी किए गए एक सर्क्यूलर के मुताबिक एमसीएक्स मंगलवार, 15 अक्टूबर से बिनौला तेल (कॉटन सीड वॉश ऑयल) में वायदा कारोबार का आरंभ कर रहा है। एक्सचेंज आरंभ में तीन कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करेगा, जिसमें 29 नवंबर-2024, 31 दिसंबर-2024 और 31 जनवरी-2025 की एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट्स शामिल हैं। कॉटन ऑयल सिम्बॉल वाले इस कॉन्ट्रैक्ट में ट्रेडिंग सुबह 9 बज़े से रात 9 बज़े तक होगी। ट्रेडिंग यूनिट 5 मे.टन का रखा गया है, जबकि क्वॉटेशन/बेस वेल्यू प्रति 10 किलोग्राम रुपए में रखा गया है। प्राइस क्वॉट-एक्स-टेंक, कडी, बिक्री कर/ जीएसटी के अलावा रखा गया है। अधिकतम ऑर्डर साइज 400 मे.टन का है। इस कॉन्ट्रैक्ट में टिक साइज़ (न्यूनतम भाव घटबढ़) 10 पैसा की रखी गई है। कॉटन ऑयल के इस कॉन्ट्रैक्ट में आरंभिक मार्जिन न्यूनतम 12 प्रतिशत या स्पैन आधारित इन दोनों में जो अधिक होगा वो रखा गया है, जबकि एक्स्ट्रिम लॉस मार्जिन न्यूनतम 1 प्रतिशत का है। इस कॉन्ट्रैक्ट में डिलिवरी लॉजिक नकद में निपटान का रखा गया है। कॉटन ऑयल के इस कॉन्ट्रैक्ट्स में प्रमुख हिस्सेदारों में जिनर्स, कॉटन जिन/ऑयल फैक्ट्रियां, खाद्य तेल रिफाइनरियां, थोक व्यापारी, निर्यातक, आयातक, खुदरा विक्रेता आदि शामिल हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट के आरंभ से एक्सचेंज पर एक अधिक हेजिंग की प्रोडक्ट उपलब्ध होंगी, जिससे ट्रेडर्स अपने भाव की घटबढ़ के जोखिम को अधिक आसान तरीके से हेज कर सकेंगे।
आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं के वायदाओं में सोना-चांदी में एमसीएक्स पर 11,41,617 सौदों में कुल रु.93,144.03 करोड़ का कारोबार हुआ। सोना के अनुबंधों में एमसीएक्स सोना दिसंबर वायदा प्रति 10 ग्राम सप्ताह की शुरुआत में रु. 76,302 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.76,630 और नीचे में रु. 74,757 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.947 लुढक़कर रु.75,297 के भाव पर पहुंचा। इसके सामने गोल्ड-गिनी अक्टूबर कांट्रैक्ट प्रति 8 ग्राम रु.800 घटकर रु. 60,606 और गोल्ड-पेटल अक्टूबर कांट्रैक्ट प्रति 1 ग्राम रु. 99 घटकर रु.7,392 के भाव हुए। सोना-मिनी अक्टूबर वायदा प्रति 10 ग्राम रु. 75,971 के भाव से खूलकर, रु.1,048 की गिरावट के साथ रु.74,834 के स्तर पर पहुंचा। चांदी के वायदाओं में चांदी दिसंबर वायदा प्रति 1 किलो सप्ताह की शुरुआत में रु. 93,150 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में ??.95,388 और नीचे में ??.88,222 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु. 2674 लुढक़कर रु.90,304 बंद हुआ। चांदी-मिनी नवंबर कांट्रैक्ट रु. 2614 घटकर रु. 90,211 और चांदी-माईक्रो नवंबर कांट्रैक्ट रु.2,611 घटकर रु.90,214 बंद हुआ।
मेटल्स के वायदाओं में एमसीएक्स पर 1,43,497 सौदों में रु.21,465.82 करोड़ का कारोबार हुआ। एल्यूमीनियम अक्टूबर वायदा प्रति 1 किलो रु. 3.15 घटकर रु.237.50 और जस्ता अक्टूबर वायदा 1.20 घटकर रु.283 के स्तर पर पहुंचा। इसके सामने तांबा अक्टूबर कांट्रैक्ट रु. 20.25 घटकर रु.832.35 और सीसा (लेड) अक्टूबर कांट्रैक्ट रु.3.65 घटकर रु. 182 के भाव हुए। ऊर्जा सेगमेंट के वायदाओं में एमसीएक्स पर 8,30,884 सौदों में कुल रु.34,594.00 करोड़ का कारोबार हुआ। क्रूड ऑयल अक्टूबर वायदा सप्ताह की शुरुआत में रु.6,201 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु. 6,495 और नीचे में रु.6,012 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में प्रति 1 बैरल रु.233 ऊछलकर रु.6,394 हुआ, जबकि नैचुरल गैस अक्टूबर वायदा प्रति 1 एमएमबीटीयू रु. 25.10 घटकर रु.224.10 बंद हुआ। कृषि जिंसों में एमसीएक्स पर 739 सौदों में रु.30.97 करोड़ का कारोबार हुआ। कॉटन केंडी अक्टूबर वायदा प्रति 1 केंडी रु.57,010 के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.57,460 और नीचे में रु.56,500 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.510 की गिरावट के साथ रु.56,950 के स्तर पर पहुंचा। मेंथा तेल के वायदाओं में अक्टूबर कांट्रैक्ट प्रति 1 किलो रु.2.40 घटकर रु.922.70 हुआ। कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर कीमती धातुओं में सोना के वायदाओं में 1,80,995 सौदों में रु. 36,168.97 करोड़ के 47,830.687 किलो और चांदी के वायदाओं में 9,60,622 सौदों में कुल रु. 56,975.06 करोड़ के 6,233.466 टन का व्यापार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट में क्रूड ऑयल के वायदाओं में 1,45,044 सौदों में रु.12,513.24 करोड़ के 1,99,93,000 बैरल और नैचुरल गैस के वायदाओं में 2,97,151 सौदों में रु. 18,144 करोड़ के 77,14,15,000 एमएमबीटीयू का कारोबार हुआ। कृषि जिंसों में कॉटन केंडी के वायदाओं में 53 सौदों में रु.3.70 करोड़ के 2,592 केंडी, मेंथा तेल के अनुबंधों में 686 सौदों में रु.27.27 करोड़ के 295.56 टन का कारोबार हुआ।
ओपन इंटरेस्ट सप्ताह के अंत में एमसीएक्स पर सोना के वायदाओं में 18,680.145 किलो और चांदी के वायदाओं में 1,251.197 टन, क्रूड ऑयल में 1597600 बैरल और नैचुरल गैस में 50761250 एमएमबीटीयू और कॉटन केंडी में 7008 केंडी, मेंथा तेल में 292.32 टन के स्तर पर पहुंचा। इंडेक्स फ्यूचर्स की बात करें तो, एमसीएक्स पर सप्ताह के दौरान बुलडेक्स वायदा में 260 सौदों में रु.25.80 करोड़ के 274 लोट्स का व्यापार हुआ। ओपन इंटरेस्ट बुलडेक्स वायदा में 65 लॉट्स के स्तर पर था। बुलडेक्स अक्टूबर वायदा 19,048 के स्तर पर खूलकर, 651 अंक की मूवमेंट के साथ 287 अंक घटकर 18,731 के स्तर पर पहुंचा। ऑप्शंस की बात करें तो, ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में एमसीएक्स पर 1,00,98,731 सौदों में रु.9,58,401.85 करोड़ का नॉशनल टर्नओवर दर्ज हुआ। सोना के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.46,051.56 करोड़, चांदी और चांदी-मिनी के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.18,878.49 करोड़ का कारोबार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट के ऑप्शंस में कू्रड ऑयल के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.8,04,712.49 करोड़ और नैचुरल गैस के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.77,814.01 करोड़ का कारोबार हुआ।

