Jaipur। Mahindra & Mahindra ने राजस्थान की राजधानी Jaipur में Hotel Jaipur Marriott में अपनी दो नई दमदार SUV – XUV 7XO और XEV 9S – का भव्य लॉन्च किया। यह कार्यक्रम बेहद शानदार रहा, जिसमें मौजूदा और नए ग्राहकों की बड़ी संख्या ने हिस्सा लिया।
लॉन्च समारोह का उद्घाटन KS Motors के Dealer Principal Shri K.S. Gehlot, Karan Gehlot व Aradhana Gehlot, Autoworld के Shri Anupam Sankhala तथा Nikit Shah, RSM Mahindra & Mahindra व अन्य वरिष्ठ सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में दोनों वाहनों का अनावरण किया गया, जिसके बाद ग्राहकों ने इनकी विशेषताओं को करीब से देखा और अनुभव किया।
XUV 7XO Mahindra की लोकप्रिय XUV700 का updated version है, जो अब और भी premium look, advanced features और बेहतर performance के साथ पेश की गई है। वहीं XEV 9S एक electric SUV है, जो परिवार के लिए spacious और environment-friendly विकल्प प्रस्तुत करती है। दोनों वाहनों की design, technology और safety features ने उपस्थित सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
XUV 7XO की विशेषताएं
XUV 7XO के इस नए मॉडल की शुरुआती कीमत petrol variant के लिए ₹13.66 लाख और diesel variant के लिए ₹14.96 लाख रखी गई है। ये कीमतें पहले 40,000 ग्राहकों के लिए introductory ex-showroom हैं। नई XUV 7XO को पहले से अधिक premium design, updated cabin और कई नए features के साथ पेश किया गया है। इच्छुक ग्राहक इसे 14 जनवरी से book कर सकते हैं।
Design की बात करें तो 2026 Mahindra XUV 7XO में नया front grille, projector setup के साथ नए headlamps, नए design के front और rear bumpers और XEV 9S से लिए गए नए LED tail lamps दिए गए हैं। इसके अलावा SUV को नए 19-inch diamond cut alloy wheels और कई नए exterior color options के साथ उतारा गया है।
XUV 7XO के fully loaded X7L variant में नई Lumina और Chestnut Brown interior theme दी गई है। इसमें नया two-spoke steering wheel, 12.3-inch के तीन screens का setup, optional rear seat screen, Harman Kardon music system के साथ Dolby Atmos, front passenger seat के लिए electric boss mode और rear sun blinds जैसे premium features शामिल हैं। इसके अलावा panoramic sunroof, ventilated front seats, dual-zone climate control, Adrenox connected car technology और ADAS Level 2 के साथ 540-degree camera भी दिया गया है।
नई XUV 7XO को ग्राहक छह variants – AX, AX3, AX5, AX7, AX7T और AX7L – में चुन सकते हैं, जो चार engine options के साथ उपलब्ध हैं। इसके अलावा इसे Bharat NCAP crash test में 5-star rating प्राप्त हुई है।

XEV 9S की विशेषताएं
XEV 9S XUV700 पर आधारित एक electric derivative है और Mahindra की e-SUV lineup में XEV 9e, BE 6 और XUV400 के साथ शामिल हो गई है। इसकी कीमत ₹19.95 लाख (ex-showroom) से शुरू होती है।
Mahindra XEV 9S का design इसे अन्य SUVs से अलग बनाता है। इसमें blanked-out grille, L-shaped LED DRLs, vertical projector headlamps और front fascia पर pixel-style LED light bar दिया गया है। SUV में flush-fitting door handles, aero-inserts वाले नए alloy wheels, roof rails और shark-fin antenna भी शामिल हैं।
XEV 9S का interior इसकी सबसे बड़ी खासियत है। यह Mahindra की पहली गाड़ी है जिसमें three-screen setup (instrument console + infotainment + co-driver display) और second row के लिए dual entertainment screens मिलते हैं। इसके साथ Harman Kardon sound system, panoramic sunroof, electric boss mode, two-spoke flat-bottom steering wheel, powered tailgate, frunk storage, reclining second row और सभी seats पर adjustable headrests दिए गए हैं।
इसके अलावा SUV में auto-dimming IRVM, ambient lighting और EPB के साथ auto-hold भी मिलता है। नई Mahindra XEV 9S में 59kWh और 79kWh battery packs दिए गए हैं, जो BE 6 और XEV 9e में भी उपलब्ध हैं। इसके साथ एक नया 70kWh battery pack option भी होगा, जिसमें single electric motor दी गई है। कंपनी के अनुसार Mahindra XEV 9S 0 से 100 kmph की रफ्तार केवल 7 सेकंड में पकड़ लेती है।
ग्राहकों में इन नई SUVs को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई ग्राहकों ने मौके पर ही booking कराई और कहा कि ये दोनों SUVs उनके लिए perfect choice हैं। कार्यक्रम को भव्य सफलता मिली और यह Rajasthan में Mahindra की मजबूत उपस्थिति का प्रमाण बना।




