Wednesday, May 20, 2026 |
Home Corporate WorldJuniper Green Energy ने नवीकरणीय परियोजना के लिए जुटाई ₹2,039 करोड़ की डेट फाइनेंसिंग

Juniper Green Energy ने नवीकरणीय परियोजना के लिए जुटाई ₹2,039 करोड़ की डेट फाइनेंसिंग

एनएबीएफआईडी, HSBC, DBS, Barclays और Asim Infrastructure से फाइनेंसिंग से बड़े पैमाने पर परियोजना क्रियान्वयन और क्षमता विस्तार को बढ़ावा मिलेगा

by Business Remedies
0 comments

Gurugram, जनवरी 2026: Juniper Green Energy Limited (“Juniper Green Energy”) ने आज घोषणा की कि उसने Juniper Green Energy और इसकी सहायक कंपनियों की आगामी नवीकरणीय परियोजनाओं के विकास के लिए NABFID, HSBC, DBS, Barclays और Asim Infrastructure जैसे प्रमुख वैश्विक और राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से 2,039 करोड़ रुपये की डेट फाइनेंसिंग सफलतापूर्वक हासिल कर ली है। इसके अलावा, Juniper Green Energy ने Federal Bank और Axis Bank के साथ अपनी गैर फंड आधारित वित्तीय सेवा सीमा (non-fund-based limit) का भी विस्तार किया है।

फाइनेंसिंग (वित्तपोषण) का यह दौर Juniper Green Energy के अगस्त 2025 में Indian Renewable Energy Development Agency Limited (IREDA) से 1,739 करोड़ रुपये का डेट जुटाने के बाद आया है।

फाइनेंसिंग की मुख्य बातें:

National Bank for Financing Infrastructure and Development (NABFID) ने कंपनी के Gujarat में निर्माणाधीन 90 मेगावाट Juniper Green Kite पवन ऊर्जा परियोजना के लिए 566 करोड़ रुपये की डेट फाइनेंसिंग प्रदान की है। इसके साथ, Juniper Green Energy ने प्रमुख वित्तीय ढांचा विकास से जुड़े एक वित्तीय संस्थान NABFID के साथ अपने संबंध को और मज़बूत किया है, जो PFC और IREDA के साथ उसके मौजूदा मज़बूत संबंध का पूरक है।

HSBC Bank ने कंपनी के Maharashtra में निर्माणाधीन 75 मेगावाट के Juniper Green Beam Eight सौर-पवन ऊर्जा परियोजना के लिए 408 करोड़ रुपये की डेट फाइनेंसिंग प्रदान की है, जो Juniper Green Energy को HSBC की greenfield परियोजना से जुड़ी पहली फाइनेंसिंग है। HSBC Bank ने पहले भी non-fund-based और green loan सुविधाएं प्रदान की हैं। DBS Bank India और Barclays Bank ने विभिन्न निर्माणाधीन नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की capital expenditure आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए क्रमशः 300 करोड़ रुपये और 250 करोड़ रुपये की मध्यम अवधि का ऋण (तीन साल की अवधि) स्वीकृत किया है।

यह लेन-देन Barclays Bank और Juniper Green Energy के बीच एक नए banking relationship की शुरुआत का प्रतीक है। DBS Bank India ने मौजूदा non-fund-based सुविधाओं के अलावा यह ऋण दिया है। Asim Infrastructure Finance Limited (AIFL) ने समूह की Maharashtra में निर्माणाधीन 75 मेगावाट Juniper Green ETA Five सौर-पावन hybrid बिजली परियोजना के लिए 515 करोड़ रुपये का दीर्घकालिक ऋण प्रदान किया है। यह Juniper Green Energy के लिए AIFL की दूसरी परियोजना फाइनेंसिंग है। इस विविधिकृत फाइनेंसिंग के मिश्रण से भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में Juniper Green Energy की परियोजना क्रियान्वयन की क्षमताओं, परिसंपत्ति की गुणवत्ता और दीर्घकालिक वृद्धि की रणनीति में संस्थागत स्तर पर बढ़ता भरोसा ज़ाहिर होता है।

Juniper Green Energy के Chief Financial Officer Parag Agrawal ने इस घटनाक्रम पर अपनी टिप्पणी में कहा,
“इस फाइनेंसिंग से हमारे परिसंपत्ति आधार की गुणवत्ता, आगामी परियोजनाओं और क्रियान्वयन के इतिहास में ऋणदाताओं के मज़बूत भरोसा ज़ाहिर होता है। पहली बार भागीदार बने कई संस्थानों सहित प्रमुख घरेलू और वैश्विक वित्तीय संस्थानों की भागीदारी से हमारा वित्तीय लचीलापन बढ़ेगा, जिससे हमें क्षमता बढ़ाने के अगले चरण को पूरा करने में मदद मिलेगी। हम ज़िम्मेदारी से आगे बढ़ने पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत के स्वच्छ ऊर्जा की ओर संक्रमण में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।”



You may also like

Leave a Comment