New Delhi, जनवरी, 2026: निजी क्षेत्र की अग्रणी इंश्योरेंस कंपनी Aviva Life Insurance ने Aviva Smart Vital Plan लॉन्च करने की घोषणा की है। यह इंडीविजुअल नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेंटिंग प्योर रिस्क हेल्थ इंश्योरेंस बेनिफिट प्लान है। इसमें क्रिटिकल बीमारियों की स्थिति में प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें बेस सम एश्योर्ड 10 लाख रुपये से शुरू होता है। वेलनेस-लिंक्ड स्टेप-बेस्ड रिवार्ड्स के माध्यम से पॉलिसीधारक कवरेज को बेस सम एश्योर्ड से दो गुना तक बढ़ा सकते हैं। एवरेज डेली स्टेप के आधार पर ग्राहक हर क्वार्टर में 2.5 प्रतिशत, 5 प्रतिशत या 7.5 प्रतिशत तक का वेलनेस एडिशन प्राप्त कर सकते हैं।
इस लॉन्चिंग को लेकर Aviva India के CEO एवं MD Shri Asit Rath ने कहा, ‘इंश्योरेंस सिर्फ प्रोटेक्शन की बात नहीं है, इससे लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा भी मिलनी चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं और ऐसे में प्रोएक्टिव वेलनेस के साथ वित्तीय रूप से तैयार होने की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है। Aviva Smart Vital एक बेहतरीन समाधान है, जिसमें वेलनेस-लिंक्ड रिवार्ड के साथ क्रिटिकल illness कवर मिलता है। इससे लोग बेहतर लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं। यह innovation, customer centricity और भारत में परिवारों के बीच financial resilience स्थापित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।’
वहीं Aviva India के Appointed Actuary and Product Head Shri Ajay Kumar Tripathi ने कहा, ‘प्रोडक्ट डिजाइन करने की हमारी प्रक्रिया हमेशा ग्राहकों की बदलती जरूरतों की गहरी समझ के साथ शुरू होती है। Aviva Smart Vital इसी approach का नतीजा है, जिसमें क्रिटिकल बीमारियों से सुरक्षा को वेलनेस-लिंक्ड रिवार्ड्स से जोड़ा गया है। इसमें financial security और proactive health management को साथ लाया गया है, जिससे वर्तमान परिदृश्य में ग्राहकों को सार्थक मूल्य मिलता है।’




