नई दिल्ली। प्लास्टिक फर्नीचर निर्माण और रीसाइक्लिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Avro India Limited ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही और पहली छमाही के लिए अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। दूसरी तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 41.2 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ Rs. 29.5 करोड़ दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में Rs. 20.9 करोड़ था। इस अवधि में कंपनी का EBITDA 25.0 फीसदी बढ़कर Rs. 3.5 करोड़ (मार्जिन 11.3 फीसदी) और कर पश्चात लाभ 12.6 फीसदी की सालाना बढ़त (तथा तिमाही आधार पर 96.3 फीसदी की छलांग) के साथ Rs. 1.4 करोड़ रहा। वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में कंपनी का कुल राजस्व 28.9 फीसदी बढ़कर Rs. 54.9 करोड़ और शुद्ध लाभ Rs. 2.1 करोड़ दर्ज
किया गया, जिसमें रीसाइक्लिंग व्यवसाय का राजस्व तिमाही आधार पर 102.6 फीसदी की तेजी के साथ Rs. 7.7 करोड़ पर पहुंच गया। इन नतीजों पर कंपनी के चेयरमैन सुशील कुमार अग्रवाल ने कहा कि, “स्थापित प्लास्टिक मोल्डेड फर्नीचर व्यवसाय की मजबूती और रीसाइक्लिंग क्षेत्र में Rs. 39.8 करोड़ के निवेश के दम पर कंपनी विकास के एक नए चरण में प्रवेश कर रही है, जो ‘Waste to Wealth’ (कचरे से संपदा) के विजन को आगे बढ़ाते हुए सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन कर रहा है।”
कंपनी प्रोफाइल: Avro India Limited भारत के प्लास्टिक मोल्डेड फर्नीचर और प्लास्टिक रीसाइक्लिंग उद्योग में एक अग्रणी नाम है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित अपनी दो विनिर्माण इकाइयों के माध्यम से कंपनी 13,800 मीट्रिक टन की कुल वार्षिक स्थापित क्षमता के साथ कुर्सियों, कैबिनेट्स, मेजों और स्टूलों सहित 200 से अधिक उत्पादों (SKU) का निर्माण करती है। कंपनी के पास देश भर में 250 से अधिक वितरकों और 30,000 से अधिक रिटेल पॉइंट्स का विशाल नेटवर्क है, साथ ही इसके उत्पाद Amazon, Flipkart और GeM जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपनी सहायक इकाई ‘Avro Recycling Limited’ के माध्यम से उन्नत Polymer Sorting तकनीक और ‘Operation Shuddhi’ जैसी पहलों के जरिए Circular Economy (चक्रीय अर्थव्यवस्था) के क्षेत्र में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है, जिसके लिए इसे India Book of Records और Limca Book of Records में भी स्थान प्राप्त है।
