नई दिल्ली। Amir Chand Jagdish Kumar (Exports) Limited के प्रमुख ब्रांड Aeroplane Rice & FMCG ने पैन-इंडिया स्टार Rashmika Mandanna को अपना नया Brand Ambassador नियुक्त किया है। ब्रांड के आगामी नए अभियान “Aeroplane Khao… Udd Jao!” में Rashmika के साथ अभिनेत्री Fatima Sana Shaikh भी सह-कलाकार (Co-star) के रूप में नजर आएंगी, जिसे आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जाएगा। चावल के क्षेत्र में दशकों के भरोसे के बाद, अब कंपनी आटा, नमक, सूजी, चीनी, बेसन और मैदा जैसे रोजमर्रा के रसोई उत्पादों (Kitchen Staples) के साथ अपनी FMCG मौजूदगी का विस्तार कर रही है। कंपनी के CMD Jagdish Kumar Suri और पूर्णकालिक निदेशक Rahul Suri ने कहा कि यह साझेदारी भारतीय रसोई और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रांड को एक अग्रणी उपभोक्ता ब्रांड बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, Rashmika Mandanna और Fatima Sana Shaikh ने इस अभियान से जुड़ने पर खुशी जताते हुए इसे हर भारतीय घर की खुशियों और प्यार से जुड़ा अनुभव बताया।
