Sunday, November 29, 2026 |
Home Main Newsभारत बनेगा दुनिया की नई Textile Capital

भारत बनेगा दुनिया की नई Textile Capital

by Business Remedies
0 comments

CTI के अनुसार बड़े ब्रांड अब India से खरीद रहे हैं कपड़ा, Rs. 2,360 करोड़ के मिलेंगे नए ऑर्डर

नई दिल्ली। बीआर न्यूज नेटवर्क

भारत की Textile Industry के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ Textile कारोबार अब भारत आ रहा है। Chamber of Trade and Industry (CTI) ने कहा है कि दुनिया के बड़े ब्रांड अब भारत से कपड़ा खरीद रहे हैं और तिरुपुर, सूरत, लुधियाना और दिल्ली-NCR को Rs. 2,360 करोड़ के नए ऑर्डर मिलेंगे। CTI ने PM मोदी को पत्र लिखकर धन्यवाद दिया है और इसे ‘Make in India’ की बड़ी जीत बताया है। CTI का कहना है कि अगर Textile Industry को और बढ़ावा मिले तो भारत विश्व का सबसे बड़ा Textile एवं Garment Hub बन सकता है।

Garment Orders बांग्लादेश से हुए Divert

रिपोर्ट के मुताबिक, 1 नवंबर से 18 नवंबर के बीच ही 254 Million Dollar यानी करीब Rs. 2,360 करोड़ के Garment Orders बांग्लादेश से Divert हुए हैं और इसमें सबसे बड़ा फायदा भारत को हुआ है। भारत इस शिफ्ट का सबसे बड़ा लाभार्थी है। दिल्ली और देश में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन CTI ने कहा है कि बांग्लादेश में मजदूरों की अशांति और बढ़ती लागत ने भारत की Textile और कपड़ा Industry के लिए पिछले 20 साल का सबसे बड़ा दरवाजा खोल दिया है।

दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड खुद चलकर आ रहे हैं भारत

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि एक तरफ अमेरिका 25 प्रतिशत Tariff की धमकी दे रहा है, दूसरी तरफ दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड खुद चलकर भारत आ रहे हैं। यह समय डरने का नहीं, मौके को पकड़ने का है। दुनिया के सबसे बड़े Fashion Brands अब बांग्लादेश से ऑर्डर हटाकर भारत को दे रहे हैं। इनमें Zara, H&M, M&S, Celio और कई अन्य International Retailers शामिल हैं। ये ब्रांड अब भारत, वियतनाम, कंबोडिया और इंडोनेशिया में ऑर्डर दे रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ऑर्डर भारत को मिल रहे हैं।

छोटे और मझोले Garment Units में होंगी नई नौकरियां पैदा

बांग्लादेश Labour Unrest, हड़ताल और फैक्ट्री बंद होने से 400 Million Dollar से ज्यादा का Production Loss झेल रहा है, जिससे माल समय पर नहीं बना और खरीदार नाराज हो गए। वहां Minimum Wage 12,500 टका से बढ़कर 17,000 टका यानी करीब 138 Dollar हो गया है, जो 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, जिससे उसका सस्ते Labour वाला फायदा खत्म हो रहा है। वहीं, भारत में Delivery 60 से 90 दिन में होती है, जबकि बांग्लादेश में करीब 120 दिन लगते हैं, यानी भारत करीब 60 दिन आगे है। CTI के मुताबिक, तिरुपुर, सूरत, लुधियाना, दिल्ली-NCR, नोएडा, गुरुग्राम और बेंगलुरु के Garment Exporters को सीधा फायदा मिलेगा। छोटे और मझोले Garment Units में नई नौकरियां पैदा होंगी। अगर यह ऑर्डर भारत में टिक गया तो यह Temporary Diversion नहीं, Long-Term Sourcing Shift बन जाएगा। यानी ब्रांड एक बार भारत आ गए तो वापस बांग्लादेश नहीं जाएंगे।

करोड़ों परिवारों की रोजी-रोटी का बनेगा सहारा

Textile और Apparel Industry में सीधे 4 करोड़ से ज्यादा लोग काम करते हैं। इसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं हैं। यह कृषि के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा रोजगार देने वाला Sector है। CTI ने कहा कि भारत की Textile Industry से सीधे 4 करोड़ और अप्रत्यक्ष रूप से कुल करीब 9 करोड़ लोग जुड़े हैं। 36 लाख से ज्यादा MSME Units इसी Sector में हैं। इसलिए Rs. 2,360 करोड़ के ये ऑर्डर सिर्फ ऑर्डर नहीं, करोड़ों परिवारों की रोजी-रोटी का सहारा हैं।

Textile Exporters को शीघ्र राहत पैकेज देने की Demand

CTI ने सरकार के सामने 5 मांगें रखी हैं। CTI का कहना है कि Textile Exporters को तुरंत राहत पैकेज दिया जाए, जिसमें बिजली सस्ती हो, GST Refund सात दिन में मिले और ब्याज में छूट मिले। Textile Parks और Garment Clusters को 24 घंटे बिजली-पानी मिले, ताकि 60 दिन की Delivery का वादा पूरा हो सके। अमेरिका से Trade Deal में Textile को बचाया जाए और 25 प्रतिशत वाले Tariff में Textile को विशेष छूट मिले। नए खरीदारों के लिए Single Window व्यवस्था हो, ताकि Zara, H&M जैसे ब्रांडों को भारत में फैक्ट्री लगाने के लिए तुरंत जमीन और मंजूरी मिले। साथ ही Skilled Workers की Training पर जोर दिया जाए और Textile में सिलाई, कटिंग और डिजाइन के लिए 1 लाख नए कारीगर तैयार किए जाएं।

 



You may also like

Leave a Comment