Thursday, March 5, 2026 |
Home » Mahindra Farm Equipment Business ने घरेलू बाज़ार में दर्ज की 35% की उल्लेखनीय वृद्धि; फरवरी 2026 में हुई 32,153 ट्रैक्टर की बिक्री

Mahindra Farm Equipment Business ने घरेलू बाज़ार में दर्ज की 35% की उल्लेखनीय वृद्धि; फरवरी 2026 में हुई 32,153 ट्रैक्टर की बिक्री

by Business Remedies
0 comments

मुंबई, 04 मार्च, 2026: Mahindra समूह के अंग, Mahindra & Mahindra Limited के Farm Equipment Business (FEB) ने आज फरवरी 2026 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़ों की घोषणा की।

घरेलू बाज़ार में फरवरी 2026 के दौरान 32,153 ट्रैक्टर की बिक्री हुई, जो पिछले साल इसी माह (फरवरी 2025) में हुई 23,880 ट्रैक्टर की बिक्री के मुकाबले सालाना स्तर पर 35% अधिक है।

फरवरी 2026 के दौरान कुल 34,133 ट्रैक्टर की बिक्री (घरेलू + निर्यात) हुई जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 25,527 ट्रैक्टर की बिक्री हुई थी। इस महीने 1,980 ट्रैक्टर का निर्यात हुआ, जो पिछले साल के मुकाबले 20% अधिक है।

Mahindra & Mahindra Limited के अध्यक्ष – Farm Equipment Business, Veejay Nakra ने इस प्रदर्शन पर अपनी टिप्पणी में कहा, “हमने फरवरी 2026 के दौरान, पिछले साल के मुकाबले 35% की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ घरेलू बाज़ार में 32,153 ट्रैक्टर की बिक्री की। रबी की बुआई के दायरे में ज़बरदस्त बढ़ोतरी, जलाशयों के स्तर का अच्छा होने और खरीफ की फसल अनुकूल होने से ग्रामीण बाज़ार में नकदी प्रवाह बढ़ रहा है। इस महीने आने वाली नवरात्रि के साथ ये सकारात्मक रुझान ट्रैक्टर की मांग बढ़ाने में मदद करेंगे। निर्यात बाज़ार में, हमने 1,980 ट्रैक्टर की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 20% अधिक है।”



You may also like

Leave a Comment