मुंबई: भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, Axis Bank ने घोषणा की है कि वह Tesla के लिए पसंदीदा फाइनेंसर (वित्तपोषक) बन गया है, जो Tesla के ग्राहकों को उनकी ज़रूरत के अनुरूप फाइनेंसिंग (ऋण) समाधान और वाहन खरीद का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा। यह गठजोड़, पर्यावरण अनुकूल वाहन अपनाने की रफ्तार बढ़ाने में मदद करने के लिए नवोन्मेषी, ग्राहक केंद्रित वित्तपोषण समाधान प्रदान कर भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार के प्रति Axis Bank की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
यह गठजोड़ देश भर में लागू होगा और इसके तहत बड़े महानगरों तथा उभरते इलेक्ट्रिक हब के ग्राहकों को विश्वसनीय तरीके से Tesla कार खरीदने के लिए आसान, डिजिटल प्रक्रिया आधारित ऋण विकल्प मिलेंगे। इस पेशकश का लक्ष्य है, वाहन खरीद से जुड़ी आरंभिक परेशानियों को कम कर और ग्राहकों के लिए आसान, सुविधाजनक ऑनबोर्डिंग अनुभव सुनिश्चित कर Tesla कार खरीदने का सफर आसान बनाना।
Axis Bank प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन के ग्राहकों के लिए विशेष तौर पर तैयार वाहन ऋण की पेशकश करेगा। इनमें शामिल हैं:
- हर ग्राहक की नकदी की स्थिति (कैश फ्लो) के आधार पर व्यक्तिगत ज़रूरत के अनुरूप पुनर्भुगतान योजना
- 10 साल तक के लंबे समय के लिए
- फौरन मंज़ूरी के साथ पूरी तरह से डिजिटल ऑनबोर्डिंग अनुभव
Axis Bank के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, Munish Sharda ने इस गठजोड़ पर अपनी टिप्पणी में कहा, “भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का तेज़ी विस्तार हो रहा है, ऐसे में Axis Bank को इस प्रक्रिया को तेज़ करने में मदद करने के लिए Tesla के साथ गठजोड़ करने पर गर्व है। इस गठजोड़ के ज़रिए, हम नवोन्मेषी, ग्राहकों की व्यक्तिगत ज़रूरत के अनुरूप ऋण समाधान मुहैया कराकर वैश्विक स्तर के इलेक्ट्रिक वाहन को आसानी से हासिल करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। इससे ग्राहकों के लिए सुविधाजनक तरीके से बैंक के लचीले समाधान के ज़रिये पर्यावरण अनुकूल वाहन खरीदना सुविधाजनक हो जाएगा। इस पहल से ज़िम्मेदार बैंकिंग और भविष्य के लिए तैयार समाधान पर हमारा निरंतर ज़ोर रेखांकित होता है।”

