Madhya Bharat Agro Products Limited (A unit of Ostwal Industries Group) ने अपनी 27th Annual General Meeting (AGM) आयोजित की। शेयरधारकों ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक रिपोर्ट को प्रतिपादित किया वर्ष के दौरान, कंपनी ने 107.50 करोड़ रुपये के ईबीआईटीडीए और 24.9 करोड़ रुपये के कर के बाद लाभ (पीएटी) के साथ, 816.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
कंपनी के अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार ओस्तवाल ने कहा कि“FY23 के बाद हमने FY24 के लिए अपने लिए उच्च मानक बनाए रखे और चुनौतीपूर्ण बाजार परिदृश्य के बावजूद, हमने संतोषजनक परिणाम प्राप्त किए हैं। इस वर्ष विशेष रूप से SSP सेगमेंट में मंदी देखी गई और सब्सिडी में कमी ने उद्योग को गंभीर रूप से प्रभावित किया। इन चुनौतियों के बावजूद हमारे नए DAP/NPK प्लांट ने उम्मीदों के मुताबिक उत्पादन बढ़ाया है और वित्तीय स्थिति मजबूत बनी हुई है। NFL के साथ मार्केटिंग व्यवस्था हमारी बाजार स्थिति को और मजबूत करती है। इसके अलावा, हमने अपनी दीर्घकालिक विकास योजना को औपचारिक रूप दिया है और अब रासायनिक व्यवसाय में भविष्य की वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं जो फॉस्फेटिक उर्वरक उद्योग के लिए फीडर के रूप में कार्य करता है। हमारा मानना है कि हम अपनी विशेषज्ञता का लाभ भारतीय बाजारों को दे सकते हैं, जो फॉस्फोरिक एसिड की अपनी ज़रूरत का 60% आयात करते हैं। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए, हम अगले 2-3 वर्षों में अपनी फॉस्फोरिक एसिड क्षमता को 49,500 मीट्रिक टन से बढ़ाकर ~ 1,81,500 मीट्रिक टन करने की योजना बना रहे हैं। हम अपनी विकास रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार ओस्तवाल ने आगे कहा कि, कंपनी ने मौजूदा क्षमता के विस्तार तक एक नई परियोजना की योजना बनाई है, जिसके तहत पहले चरण में महाराष्ट्र में 300 टीपीडी फॉस्फोरिक एसिड और 600 टीपीडी सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र स्थापित किया जाएगा और 58 हेक्टेयर भूमि के आवंटन के साथ इस परियोजना पर काम शुरू हो चुका है और परियोजना से अक्टूबर 2026 से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा, फॉस्फोरिक एसिड संयंत्र की मौजूदा क्षमता का अतिरिक्त 100 टीपीडी विस्तार पहले ही शुरू किया जा चुका है और इसके जून 2025 तक चालू होने की उम्मीद है।
बड़े पैमाने पर विस्तार योजनाओं के बावजूद, निरंतरता बनाए रखने के लिए, बोर्ड ने 5% प्रति शेयर का लाभांश प्रस्तावित किया है, जो कि 0.50 प्रति शेयर के बराबर है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री पंकज ओस्तवाल ने कहा कि कंपनी को हाल ही में फॉस्फोरिक एसिड प्लांट के प्रस्तावित विस्तार के लिए सागर, मध्य प्रदेश में मौजूदा प्लांट के समीप 137,052 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है। एनएफएल के साथ विपणन व्यवस्था शुरू हो गई है और प्रमुख बिक्री वित्त वर्ष 25 में शुरू हो गई I
कंपनी समुदायों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझती है और कंपनी ने सीएसआर के लिए निर्धारित धनराशि का पूर्ण उपयोग किया है।

