Saturday, June 27, 2026 |
Home AutomobileJSW Green Mobility ने एवरसोर्स कैपिटल समर्थित Lithium Urban Technologies में किया निवेश

JSW Green Mobility ने एवरसोर्स कैपिटल समर्थित Lithium Urban Technologies में किया निवेश

कंपनी को प्रस्तावित विस्तार से 12,000-15,000 नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद

by Business Remedies
0 comments

मुंबई | बिजनेस रेमेडीज | Lithium Urban Technologies ने आज घोषणा की कि उसे JSW Green Mobility से Strategic Investment प्राप्त हुआ है। Lithium Urban Technologies ने ऐसा Integrated Mobility Platform तैयार किया है, जिसमें Electric Fleet, Charging Infrastructure, Fleet Intelligence System और Centralized Operational Command जैसी तमाम सुविधाएं शामिल हैं। फिलहाल कंपनी 3,000 से ज़्यादा वाहनों और 1,300 चार्जर्स के नेटवर्क के ज़रिए हर दिन 25,000 से अधिक ट्रिप्स का संचालन करती है और 100 से ज़्यादा एंटरप्राइज ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रही है।

Eversource Capital के Chief Executive Officer Dhanpal Jhaveri ने कहा, “मोबिलिटी अब सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह एक पूरे इकोसिस्टम का खेल बन चुकी है। आने वाले वक्त में असली वैल्यू किसी एक एसेट में नहीं, बल्कि ऐसे प्लेटफॉर्म्स में होगी जो इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और ऑपरेशंस को बड़े पैमाने पर एक साथ जोड़ सकें। Lithium ने मज़बूत ऑपरेटिंग बुनियाद पर अपना कारोबार खड़ा किया है और JSW Green Mobility का यह निवेश उसकी तरक्की के लिए भरपूर गुंजाइश पैदा करेगा। Fleet, Charging Infrastructure, Intelligent Mobility System और Centralized Operational Monitoring को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर Lithium ने ऐसी क्षमताएं विकसित की हैं, जिनकी बड़े पैमाने पर बराबरी करना आसान नहीं है। हम JSW Group के साथ इस साझेदारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। समूह की दूरदर्शी सोच और औद्योगिक विरासत Lithium के अगले विकास चरण में अहम भूमिका निभाएगी।”

यह रणनीतिक साझेदारी ऐसे समय में हुई है, जब एंटरप्राइज और डिजिटल मोबिलिटी इकोसिस्टम में भरोसेमंद, टेक्नोलॉजी आधारित और टिकाऊ मोबिलिटी समाधानों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस साझेदारी से Lithium Urban Technologies के विस्तार को नई रफ्तार मिलेगी।

इसी मौके पर JSW Group के Parth Jindal ने कहा, “भारत का मोबिलिटी सेक्टर तेज़ी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। शहरीकरण, इलेक्ट्रिफिकेशन और डिजिटल कॉमर्स के बढ़ते दायरे की वजह से यह बदलाव और तेज़ हुआ है। हमारा मानना है कि भविष्य ऐसे Integrated और टेक्नोलॉजी आधारित मोबिलिटी प्लेटफॉर्म्स का होगा, जो भरोसे, बेहतर संचालन और बड़े पैमाने पर काम करने की क्षमता के साथ सेवाएं दे सकें। Lithium ने अपने दमदार निष्पादन और उच्च गुणवत्ता वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के बल पर खुद को अलग पहचान दिलाई है। हमें Lithium Urban Technologies के साथ साझेदारी करके खुशी है। हमें यकीन है कि कंपनी अपनी तेज़ रफ्तार बढ़त के साथ भारत में स्वच्छ मोबिलिटी के भविष्य को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।”

Lithium Urban Technologies के Chief Executive Officer Don Thomas ने कहा, “भारत का कमर्शियल मोबिलिटी सेक्टर अभी भी बड़े पैमाने पर पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहनों पर निर्भर है। आगे का अवसर सिर्फ इन वाहनों को बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑपरेटिंग सिस्टम और टेक्नोलॉजी क्षमताएं विकसित करने का है, जो बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिफिकेशन को सफल बना सकें।

पिछले एक दशक में हमने इसी बुनियाद को तैयार किया है, जिसमें Charging Infrastructure, Fleet Intelligence System और Centralized Network Operations Center शामिल हैं। हमारा मानना है कि आने वाले समय में बाज़ार संगठित प्लेटफॉर्म्स की ओर बढ़ेगा, जो भरोसे, सुरक्षा और बेहतर परिचालन क्षमता के साथ सेवाएं दे सकें। Lithium का टेक्नोलॉजी आधारित प्लेटफॉर्म इस बदलाव को तेज़ करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हम JSW Green Mobility का Strategic Investor के तौर पर स्वागत करते हैं। उनकी साझेदारी हमें Electric Fleet का विस्तार करने, Charging Infrastructure को और मज़बूत बनाने तथा अपने प्लेटफॉर्म की टेक्नोलॉजी क्षमताओं को लगातार बेहतर करने में बड़ी मदद करेगी।”

यह निवेश Lithium Urban Technologies की विकास यात्रा के अगले चरण की शुरुआत है। कंपनी अब अपने Fleet, Charging Infrastructure और टेक्नोलॉजी क्षमताओं का तेजी से विस्तार करेगी। जैसे-जैसे परिवहन व्यवस्था इलेक्ट्रिक, कनेक्टेड और सॉफ्टवेयर आधारित होती जा रही है, कंपनी भारत की बदलती मोबिलिटी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर संचालन और आवश्यक क्षमताएं विकसित करने पर अपना फोकस बनाए हुए है। इस पूरे सौदे में Merisis Advisors ने Exclusive Financial Advisor की भूमिका निभाई।



You may also like

Leave a Comment