नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज | LG Electronics ने ‘AI Home’ के अनुभवों को लेकर अपना नया नज़रिया साझा किया है। कंपनी ने एक ऐसे ‘Zero Labor Home’ (बिना किसी शारीरिक मेहनत वाले घर) का रोडमैप पेश किया है, जहाँ स्मार्ट तकनीकें खुद आगे बढ़कर घर के रोज़मर्रा के कामों के बोझ को कम करेंगी और जीवन को बेहतर बनाएंगी। LG Electronics के इस नए दृष्टिकोण के केंद्र में यह सोच है कि भविष्य का घर केवल उपकरणों को आपस में जोड़ने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे इंसानों को समझना होगा, उनकी ज़रूरतों को पहले से पहचानना होगा और उनके बदले खुद काम भी करना होगा। अपने इस सपने को सच करने के लिए LG Electronics एक ऐसा ‘AI Home’ Ecosystem तैयार कर रहा है जो मुख्य रूप से तीन स्तंभों पर टिका है। ये तीन स्तंभ हैं : AI-संचालित उपकरण, ThinQ AI Orchestration और खुद काम करने वाले Smart Home Robots।
LG Electronics India Limited के Home Appliance Solution के Vice President, Yong Min Hwang ने कहा – भारत में Home Appliances के प्रीमियम सेगमेंट में एक बड़ा बदलाव आ रहा है। इसकी मुख्य वजह लोगों की बढ़ती आमदनी, तेजी से बढ़ता शहरीकरण और अपने घरों को आधुनिक बनाने की उपभोक्ताओं की साफ इच्छा है। आज का भारतीय उपभोक्ता सिर्फ बुनियादी जरूरतों को पूरा करने वाले उपकरणों तक सीमित नहीं है, वे अब ऐसे Intelligent और Connected Solutions की तलाश कर रहे हैं जो हमें ‘Zero Labor Home’ बिना किसी शारीरिक मेहनत वाले घर के अंतिम लक्ष्य के करीब ले जाएं।

