Friday, July 10, 2026 |
Home Exclusive‘लीड रिक्लेम एंड रबर प्रोडक्ट्स लि.’ टायर पायरोलिसिस ऑयल और रिकवर्ड कार्बन ब्लैक’ में रख रही है कदम

‘लीड रिक्लेम एंड रबर प्रोडक्ट्स लि.’ टायर पायरोलिसिस ऑयल और रिकवर्ड कार्बन ब्लैक’ में रख रही है कदम

by Business Remedies
0 comments

 

जयपुर 7 बिजनेस रेमेडीज। अहमदाबाद आधारित Lead Reclaim and Rubber Products Ltd. पुराने टायर व अन्य रबड़ उत्पादों को रिसाईक्लिंग करके रिक्लेम्ड रबड़, क्रम्ब रबड़ पाउडर और रबड़ ग्रेनूअल्स निर्माण करती है। कंपनी ने एक नई उत्पाद श्रृंखला ‘टायर पायरोलिसिस ऑयल और रिकवर्ड कार्बन ब्लैक’ में कदम रखा है। इस लेख में कंपनी की कारोबारी गतिविधियां, कारोबारी विस्तार, वित्तीय प्रदर्शन, अनुभव जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया है।

कंपनी का बिजनेस मॉडल

सबसे पहले कंपनी पुराने ट्यूब एवं टायर को एकत्रित करती है। फिर कंपनी इनसे इन्नोवेटिव प्रोसेसिंग मशीनों से पुराने टायर व अन्य रबड़ उत्पादों को रिसाईक्लिंग करके रिक्लेम्ड रबड़, क्रम्ब रबड़ पाउडर और रबड़ ग्रेनूअल्स निर्माण करती है। फिर प्राप्त उत्पादों को कंपनी द्वारा टायर निर्माताओं, रबड़ उत्पाद निर्माताओं, ऑटोमोबाइल कंपनी व अन्य इंडस्ट्री में आपूर्ति किया जाता है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो ग्रेड, मोटाई, चौड़ाई और विभिन्न ग्रेड के पूरे टायर रीक्लेम रबर, ब्यूटाइल रिक्लेम रबर, पॉलिकोट और प्राकृतिक रीक्लेम्ड रबर शामिल है। कंपनी के उत्पाद फुटवियर, एंटी वाईब्रेशन, केबल ईनर, साउंड डेंपनर, फर्नीचर एवं मोल्ड आईटम्स, पैकिंग एंड पैकेजिंग, वॉटर पू्रफिंग शीट्स, ऑटो टॉयर बनाने में काम आते हैं।

कंपनी का इंफ्रास्ट्रक्चर

कंपनी के पास 5.5 बीघा जमीन का स्वामित्व है। कंपनी की निर्माण इकाई सरली रोड गांव – पिथाई, तालुका- कथलाल, खेड़ा में स्थित है। यह इकाई 5520 मीट्रिक टन की कुल स्थापित क्षमता के साथ लगभग 7790 वर्ग मीटर के कुल भूमि क्षेत्र में फैली हुई है। कंपनी अपनी कुल निर्माण क्षमता का 95 फीसदी इस्तेमाल कर रही है। कंपनी को अपनी कुल आय का करीब 70 फीसदी निर्यात से हासिल हो रहा है। कंपनी स्वयं की भूमि पर निर्माण कार्य कर रही है। कंपनी में पास भविष्य में निर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए प्रर्याप्त जगह है। कंपनी के सबसे अधिक संतुष्ट ग्राहक हैं। कंपनी के व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर में अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाएं, कड़े गुणवत्ता नियंत्रण के लिए उच्च-तकनीकी प्रयोगशालाएं और कच्चे माल व तैयार माल के कुशल भंडारण के लिए विशाल गोदाम शामिल हैं। प्रत्येक स्थान कंपनी के संचालन को अनुकूलित करने और सर्विस देने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

कारोबारी विस्तार

Lead Reclaim and Rubber Products Limited ने घोषणा की है कि आवश्यक अनुमोदन प्राप्त होने पर, वह Gujarat के Mundra में टायर पायरोलिसिस ऑयल (TPO) और रिकवर्ड कार्बन ब्लैक (RCB) संयंत्र नामक एक नई उत्पाद श्रृंखला में कदम रख रही है। Lead Reclaim and Rubber Products Limited इन तेजी से विकसित हो रहे हरित ईंधन परिदृश्य में भाग लेने के लिए अच्छी स्थिति में है। Lead Reclaim का उच्च गुणवत्ता वाला TPO आवश्यक तकनीकी उन्नयन, प्रमाणन और साझेदारियों के अनुरूप होगा, जिससे इसका उपयोग इन उच्च-मूल्य वाले अनुप्रयोगों में संभव हो सकेगा। पूर्ण परिचालन के लिए यथार्थवादी समयसीमा कंपनी द्वारा जल्द ही निर्धारित की जाएगी, जिससे मूल्य श्रृंखला में निर्बाध एकीकरण सुनिश्चित होगा। प्रबंधन के अनुसार 20-25 करोड़ रुपए के कुल निवेश से 1,500 मीट्रिक टन/माह (TPO + RCB) की लक्षित क्षमता प्राप्त होगी।

इंडस्ट्री डायनेमिक्स

पिछले वर्षों में प्रकाशित रिपोर्टों में बताया गया है कि पायरोलिसिस ऑयल से सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) और समुद्री ईंधन के अवसरों के लिए नियामक अनुमोदनों में बढ़ती रुचि और अपेक्षित परिवर्तनों के साथ, जिसमें सांकेतिक मिश्रण लक्ष्य 1 फीसदी से शुरू होकर समय के साथ 15 फीसदी तक बढ़ेंगे। उल्लेखनीय है कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सतत विमानन ईंधन (SAF) का 1 प्रतिशत मिश्रण 2027 तक, 2028 तक 2 प्रतिशत और 2030 तक 5 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागरिक विमानन बाजारों में से एक है और कच्चे माल की उपलब्धता के साथ देश में SAF उत्पादन की भी काफी क्षमता है। वैश्विक स्तर पर, SAF की आवश्यकता 2040 तक 183 मिलियन टन होने का अनुमान है। वर्तमान में, विमानन ईंधन में 100 फीसदी प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग हो रहा है। TPO जैसा विकल्प न केवल पुनर्चक्रण और EPR मानदंडों में सहायक है, बल्कि यह काफी सस्ता और टिकाऊ भी है और यह ईंधन का भविष्य प्रतीत होता है।

वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने गत वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 110.08 फीसदी अधिक 31.26 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 294.59 फीसदी अधिक 1.46 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी ने 22 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 97 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। इससे प्रतीत हो रहा है कि कंपनी साल दर साल अच्छा वित्तीय प्रदर्शन कर रही है।

प्रवर्तक का विजन और मिशन

कंपनी प्रवर्तक 42 वर्षीय Jayesh Kumar Patel कंपनी के प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने वर्ष 2010 में United Kingdom London School of Business and Commuting से डिप्लोमा ईन Business Management विषय में प्रोफेशनल ग्रेजूएशन की डिग्री हासिल की है। उन्हें टॉयर इंडस्ट्री में कार्य करने का 14 वर्षों का अनुभव है। उनका मिशन अपने ग्राहकों को रीसाइक्लिंग योग्य, आर्थिक रूप से व्यवहार्य और उच्च-गुणवत्ता वाला रीक्लेम रबर उपलब्ध कराना है। उनके अनुसार कंपनी अपनी उत्पादन सुविधाओं का निरंतर आधुनिकीकरण कर रही है और पर्यावरणीय जोखिमों को कम करने के लिए स्थायी पहलों में निवेश कर रही है। कंपनी का लक्ष्य पारिस्थितिक जागरूकता पर आधारित, तीव्र वृद्धि की ओर है। उनका विजऩ स्क्रैप रबर से रीसाइक्लिंग योग्य, किफ़ायती और उच्च-गुणवत्ता वाले पुन: प्राप्त रबर के उत्पादन में उद्योग की अग्रणी कंपनी बनने का है। उनका मानना है कि कंपनी पर्यावरणीय क्षति को कम करने, अपनी विनिर्माण क्षमताओं को निरंतर बढ़ाने और हरित परियोजनाओं में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी प्रबंधन की आकांक्षा महत्वपूर्ण विकास को बढ़ावा देना है, जिससे कंपनी संचालन का केंद्रबिंदु स्थिरता हो।

आईपीओ के मायने

कंपनी द्वारा फरवरी, 2023 में 10 रुपये फेसवेल्यू के 1950000 शेयर 25 रुपये प्रति शेयर के भाव से जारी कर 4.88 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। वर्तमान में कंपनी के शेयर का भाव 78 रुपए प्रति शेयर चल रहा है। कंपनी ने 99.50 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी ने आईपीओ के बाद से निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। सूचीबद्ध होने से कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और कंपनी में रिटेल निवेशकों का दायरा भी बढ़ा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

 



You may also like

Leave a Comment