Sunday, July 26, 2026 |
Home Corporate WorldLakshya Powertech Limited को करीब 91.50 करोड़ रुपए के तीन बड़े आर्डर मिले

Lakshya Powertech Limited को करीब 91.50 करोड़ रुपए के तीन बड़े आर्डर मिले

by Business Remedies
0 comments
Lakshya Powertech Limited

जयपुर। Mechanical और Electrical सेवाओं में विशेषज्ञता वाली एक Engineering Consultancy Firm के रूप में कार्यरत Lakshya Powertech Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को करीब 91.50 करोड़ रुपए के तीन बड़े Order मिले हैं।

कंपनी को Asian Energy Services Limited से EPC आधार पर तेल एवं गैस सतही सुविधा एवं पाइपलाइनों और प्राकृतिक गैस संपीड़न प्रणाली के प्रावधान हेतु एक ₹79,06,11,801 (उनहत्तर करोड़ छह लाख रुपये ग्यारह हजार आठ सौ एक मात्र) कर सहित का कार्य आदेश प्राप्त हुआ है। इसके कार्यान्वयन की अवधि 5 महीने है। कंपनी को ONGC से ₹8,24,14,296.00 (आठ करोड़ चौबीस लाख चौदह हजार दो सौ छियानवे रुपये मात्र) कर सहित का Order मिला है। इसके कार्यान्वयन की अवधि 36 महीने है। यह कार्य आदेश GCP, CTF Complex और GCP-GGS North Gandhar, Area 4, Ankleshwar में संचालन और रखरखाव सेवाओं की भर्ती से संबंधित है।

कंपनी को GMMCO Limited से ₹4,35,05,367 (चार करोड़ पैंतीस लाख पांच हज़ार तीन सौ सड़सठ रुपये मात्र) कर सहित का Order मिला है। इसके कार्यान्वयन की अवधि 3 महीने है। यह कार्य आदेश Sify T6 – BOP – 01 कार्य – 7×3000 KVA DG Set – Data Center के लिए यांत्रिक कार्यों से संबंधित है।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार ये कार्य आदेश न केवल कंपनी की मौजूदा Order Book को मजबूत करेंगे, बल्कि भारतीय Upstream तेल एवं गैस उद्योग में एक विश्वसनीय EPC सेवा प्रदाता के रूप में कंपनी की स्थिति को भी मजबूत करेंगे। कंपनी का प्रबंधन भारतीय Upstream तेल एवं गैस उद्योग के लिए एक विश्वसनीय EPC सेवा प्रदाता के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करने पर केंद्रित है। इसके लिए कंपनी मौजूदा परियोजनाओं का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करेगी, परिचालन दक्षता एवं गुणवत्ता बनाए रखेगी। इस प्रकार कंपनी अपने रणनीतिक उद्देश्यों के अनुरूप निरंतर विकास हासिल करेगी।



You may also like

Leave a Comment