जयपुर। मुंबई आधारित Sellorap Industries Limited देश-विदेश में auto component निर्माण एवं बिक्री क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही के financial results प्रस्तुत किए हैं। कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 7567.57 लाख रुपए के मुकाबले 14.92 फीसदी अधिक 8697.10 लाख रुपए का revenue अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही के financial results प्रस्तुत किए हैं। कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 461.47 लाख रुपए के मुकाबले 8.72 फीसदी अधिक 501.74 लाख रुपए का tax पश्चात net profit अर्जित किया है।
कारोबारी गतिविधियां: 1983 में स्थापित, Sellorap Industries Limited automotive और white goods क्षेत्रों के लिए components का निर्माण करती है। यह कंपनी adhesive और non-adhesive वाले components प्रदान करती है और गुणवत्ता, cost-efficiency और customer value पर ध्यान केंद्रित करती है।
लगभग चार दशकों की विशेषज्ञता के साथ, SK Group (Sellorap Industries और Sellorap EPP) auto components का एक अग्रणी निर्माता है, जो अत्याधुनिक manufacturing units के माध्यम से भारत और विश्व भर में प्रमुख OEMs को आपूर्ति करता है।
कंपनी निम्नलिखित products प्रदान करती है:
- Plastic injection molding parts (आंतरिक और बाहरी parts)
- PU-foam-molding
- Foam/label और sticker products
- Screen sealing parts
- EPP molding
इन products के माध्यम से कंपनी अपने products auto industry और non-auto industry को प्रदान करती है। कंपनी के product portfolio में 3000 से ज्यादा SKUs हैं।
कंपनी की Gurugram, Ranipet, Kanchipuram और Pune में चार manufacturing units हैं। ये manufacturing units centralized research & development (R&D) और warehouses द्वारा समर्थित advanced technology का उपयोग करती हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि इसके products global quality standards को पूरा करते हैं।
कंपनी अपने products 15 राज्यों में बेचती है, जिनमें Andhra Pradesh, Delhi, Gujarat, Haryana, Himachal Pradesh, Karnataka, Madhya Pradesh, Maharashtra, Pondicherry, Punjab, Rajasthan, Tamil Nadu, Telangana, Uttar Pradesh और Uttarakhand शामिल हैं। कंपनी अपने products का export Brazil, China, Germany, Poland और UK जैसे देशों को भी करती है। कंपनी को अपने revenue का 25 फीसदी export से प्राप्त हो रहा है और कंपनी Jaguar Land Rover, Renault, Nissan और Stellantis जैसी दिग्गज कंपनियों के लिए components export कर रही है।
वित्त वर्ष 24-25 में, SIPL/SIL ने Pune में एक नई, अत्याधुनिक facility स्थापित की है और कंपनी नए अभिनव SPM (Special Purpose Machines) विकसित करके Gurgaon operations को समेकित कर रही है, ताकि बढ़ती export demands के साथ-साथ EV, ICE और hybrid vehicles की आगामी domestic demands को पूरा किया जा सके।

