Wednesday, May 20, 2026 |
Home Corporate WorldBajaj Finserv Mutual Fund ने पार किया 10 लाख Folio का आंकड़ा

Bajaj Finserv Mutual Fund ने पार किया 10 लाख Folio का आंकड़ा

by Business Remedies
0 comments

 

Pune। नवाचार, अनुशासित निवेश और निवेशकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन के अपने संकल्प के साथ, Bajaj Finserv Mutual Fund ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लॉन्च के महज़ दो साल से कुछ अधिक समय में, Fund House ने अपनी विभिन्न Schemes के माध्यम से 10 लाख निवेशक Folio का आंकड़ा पार कर लिया है। यह Milestone निवेशकों के बढ़ते भरोसे, Bajaj Finserv Asset Management Limited की निरंतर प्रगति और उसके विशिष्ट निवेश समाधानों की सफलता को दर्शाता है।

Ganesh Mohan, प्रबंध निदेशक, Bajaj Finserv Asset Management Limited ने कहा, “10 लाख Folio का आंकड़ा पार करना हमारे लिए ही नहीं, बल्कि हमारे निवेशकों के लिए भी एक अहम पड़ाव है। यह हमारी Investor-First Philosophy और Performance-Driven निवेश समाधानों में लोगों के विश्वास का प्रमाण है।

हम Transparent और Research-Based निवेश रणनीतियों के माध्यम से लोगों को उनके Financial Goals तक पहुँचने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मानव विशेषज्ञता और Data-Analytics के संयोजन से हम बाज़ार की जटिलताओं को बेहतर ढंग से समझते हैं और हर निर्णय में निवेशकों के हितों को सर्वोपरि रखते हैं। यह उपलब्धि हमें लगातार Innovation करने और निवेशकों के साथ अपने संबंधों को और मज़बूत बनाने की प्रेरणा देती है।”

कंपनी की विकास रणनीति Innovation, मज़बूत Partnership और Data व Technology-Based Future-Ready Business Model पर आधारित है। Digital सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देते हुए, WhatsApp, Empower और Savings+ जैसे Platforms के ज़रिए कंपनी ने देशभर के विविध निवेशकों को सहज और भरोसेमंद निवेश अनुभव प्रदान किया है।

Bajaj Finserv Asset Management Company की सबसे बड़ी विशेषता उसकी निवेश दर्शनशास्त्र है, जो तीन प्रमुख Alpha Sources — Information Edge, Quantitative Edge और Behavioral Edge — को एक स्व-विकसित Framework INQUBE के अंतर्गत एक साथ जोड़ती है।



You may also like

Leave a Comment