Wednesday, October 28, 2026 |
Home Banking and Insuranceपंजाब नैशनल बैंक ने BHEL कर्मचारियों को Salary Package Benefits देने के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

पंजाब नैशनल बैंक ने BHEL कर्मचारियों को Salary Package Benefits देने के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के भारत के अग्रणी बैंकों में से एक Punjab National Bank (PNB) ने Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) के साथ Salary Package Benefits के लिए एक Memorandum of Understanding (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। PNB द्वारा BHEL के सभी सेवारत कर्मचारियों को बेहतर Insurance Protection, Banking Benefits, Retail Loans पर रियायती Offers और अन्य लाभों के साथ विभिन्न प्रकार की Services प्रदान की जाएंगी।

इस MoU पर BHEL की ओर से श्री एम. श्रीधर, Director (HR) और PNB की ओर से श्री राजेंद्र सिंह, General Manager (BA & RM) ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर BHEL की ओर से श्रीमती के. जी. विजयालक्ष्मी, Executive Director (Receivable Management), श्रीमती सुपर्णा शिवकुमार, Additional General Manager (Finance), श्री संजय साह, AGM (HR), श्री सुनील कुमार, Manager (HR) तथा PNB की ओर से श्रीमती शुचिता गुप्ता, Chief Manager (BA & RM Department) एवं श्री रोहित बाहरी, Senior Manager (BA & RM Department) भी उपस्थित थे।

यह पेशकश BHEL कर्मचारियों और उनके परिवारों को व्यापक Insurance Protection तथा कई बेहतर Banking Privileges प्रदान करती है। इनमें बच्चों की Education और Marriage के लिए विशेष Cover भी शामिल हैं। प्रमुख लाभों में Locker Rent पर प्राथमिकता, Salary-linked Overdraft Facilities, Zero-balance Family Accounts, बिना शुल्क की अनिवार्य Banking Services और Home, Education व Vehicle Loans के Processing तथा Documentation Charges पर रियायतें शामिल हैं।

इसके अलावा, कर्मचारी Hospicash Benefits, Family Banking Privileges और Complimentary Credit Card सहित कई Value-added Benefits का भी लाभ उठा सकते हैं।



You may also like

Leave a Comment