Friday, July 17, 2026 |
Home Metro City Special‘राखी बनी रोजग़ार की डोर-Karigri प्रदर्शनी में दिखा महिला सशक्ति करण का रंग’

‘राखी बनी रोजग़ार की डोर-Karigri प्रदर्शनी में दिखा महिला सशक्ति करण का रंग’

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। जयपुर में दो दिवसीय “Karigri– Rakhi Edition” प्रदर्शनी का सातवां संस्करण भव्य रूप से 20 जुलाई सम्पन्न हुआ। यह आयोजन परंपरा, उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का सजीव उदाहरण बना। हज़ारों दर्शकों की उपस्थिति और उत्साह ने इस आयोजन को एक यादगार अनुभव बना दिया।
इस आयोजन की मुख्य अतिथि जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर सोम्या गुर्जर थीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं और स्थानीय हुनर को मंच प्रदान करते हैं।
्यड्डह्म्द्बद्दह्म्द्ब की स्थापना और आयोजन की प्रमुख प्रेरणाशक्ति भावना बंसल रहीं, जिन्होंने इस मंच को नारी शक्ति, कला और स्थानीय उत्पादों के संवर्धन के उद्देश्य से शुरू किया।
इस पूरे कार्यक्रम की सफलता में  Karigri टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें शामिल रहे रिया, शालवी, रचना, पिंकी, राजेन्द्र, महिमा, आशा, वंशिका, कुसुम, दिव्या और शेली।
इन सभी सदस्यों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से प्रदर्शनी को एक यादगार अनुभव बना दिया।
इस बार की प्रदर्शनी विशेष रूप से राखी थीम पर केंद्रित रही। देशभर से आई महिला कारीगरों और उद्यमियों ने अपने हस्तनिर्मित राखियों, पारंपरिक उत्पादों और रचनात्मक वस्तुओं के माध्यम से प्रतिभा और आत्मनिर्भरता का परिचय दिया।
प्रदर्शनी में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करने वाले स्टॉल्स, चर्चाएं और नेटवर्किंग सेशन्स आयोजित किए गए। यह आयोजन न केवल एक व्यापारिक अवसर था, बल्कि महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आत्मसम्मान का उत्सव भी साबित हुआ।
“Karigri– Rakhi Edition” ‘जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो समाज समृद्ध होता है।’ सशक्त संदेश के साथ सम्पन्न हुआ।



You may also like

Leave a Comment