Monday, July 27, 2026 |
Home Health and Lifestyleकल्याण ज्वैलर्स द्वारा त्रिशूर हादसे के हर पीड़ित परिवार को ₹5 लाख की सहायता देने की घोषणा

कल्याण ज्वैलर्स द्वारा त्रिशूर हादसे के हर पीड़ित परिवार को ₹5 लाख की सहायता देने की घोषणा

by Business Remedies
0 comments

त्रिशूर में हुई दुखद घटना के बाद Kalyan Jewellers ने मृतकों के परिवारों को ₹5 लाख सहायता देने की घोषणा की

कंपनी ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सहायता वितरण की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही

त्रिशूर, 22 अप्रैल 2026: त्रिशूर में हाल ही में हुई दुखद घटना के बाद, Kalyan Jewellers ने हर मृतक के परिवार को ₹5 लाख की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। कंपनी का मुख्यालय त्रिशूर में ही है, इसलिए उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवारों के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए यह कदम उठाया है।

Kalyan Jewellers के प्रबंध निदेशक T. S. Kalyanaraman ने कहा, “त्रिशूर को हम अपना घर मानते हैं, यह घटना हम सभी लोगों के लिए यह एक निजी दुख की तरह है। मेरी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जो इस मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं। शब्द उनके गम को कम नहीं कर सकते, पर आशा है कि यह छोटा सा प्रयास उन्हें कुछ हद तक सहायता प्रदान करेगा। ऐसे वक्त में एक समाज के तौर पर साथ खड़े रहना और एक-दूसरे की मदद करना ही सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।”

Kalyan Jewellers शोक संतप्त परिवारों को सहायता राशि के वितरण की सुविधा के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा।



You may also like

Leave a Comment