जयपुर | बिजनेस रेमेडीज़ | कल्याण ज्वैलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने बताया कि अक्षय तृतीया के दौरान बाजार में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। कल्याण ज्वैलर्स ने अपने पूरे भारत भर के नेटवर्क में शानदार वृद्धि दर्ज की है। मुहूर्त की शुरूआत से ही हमारे शोरूम्स में ग्राहकों का आना लगा हुआ है, जो उपभोक्ताओं के अटूट विश्वास और सकारात्मक रुख का प्रतीक है। उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ प्रमुख बा?ारों में भारी मांग के साथ देशभर में हमारा प्रदर्शन अत्यंत उत्कृष्ट रहा है।
अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर ब्राइडल ज्वैलरी की भारी मांग के साथ ही सोने के सिक्कों और लाइटवेट डिजाइनों जैसी ‘शगुन’ की खरीदारी में भी जबरदस्त बढ़त देखी जा रही है, जो बाजार में एक आदर्श संतुलन बना रही है।
इस वर्ष अक्षय तृतीया का मुहूर्त दो दिनों तक होने के कारण, हमें उम्मीद है कि मांग में आई यह तेजी रात भर जबरदस्त बनी रहेगी। स्विगी इंस्टामार्ट जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉम्र्स के साथ हमारा रणनीतिक जुड़ाव ग्राहकों के लिए बहुत सहायक रहा है। इसने आखरी समय में खरीदारी करने वाले और सुविधा चाहने वाले ग्राहकों के लिए बाजार में हमारी पहुँच को और भी आसान बना दिया है।
चाँदी के बाजार में भी लगातार एक उत्साहजनक रुझान बना हुआ है। चाहे वह सिक्के हों, कलाकृतियां हों या नए डिजाइनों वाले आभूषण—हर क्षेत्र में बढ़त दर्ज की जा रही है। चाँदी आज सोने के एक बहुमुखी और आकर्षक विकल्प के तौर पर ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है।”

