Sunday, June 28, 2026 |
Home Metro City Specialकल्याण ज्वैलर्स जयपुर के टोंक रोड पर अपने एक और भव्य फ्लैगशिप शोरूम की शुरुआत करेंगे

कल्याण ज्वैलर्स जयपुर के टोंक रोड पर अपने एक और भव्य फ्लैगशिप शोरूम की शुरुआत करेंगे

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार करेंगे 14 जून को शोरूम का उद्घाटन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। भारत के सबसे भरोसेमंद और प्रमुख ज्वैलरी ब्रांड्स में से एक कल्याण ज्वैलर्स ने आज घोषणा की कि वह जयपुर में टोंक रोड पर, रामबाग सर्किल के पास अपना नया फ्लैगशिप शोरूम लॉन्च करने जा रहा है। इस भव्य शोरूम का उद्घाटन बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार 14 जून (शनिवार) को करेंगे।
राजस्थान में कंपनी की पहले से ही मजबूत उपस्थिति है- अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, उदयपुर और अन्य शहरों में शोरूम्स हैं। जयपुर का यह नया शोरूम कल्याण ज्वैलर्स के विविध कलेक्शनों को विश्वस्तरीय माहौल में पेश करेगा।
नए शोरूम के बारे में बात करते हुए कल्याण ज्वैलर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा कि एक कंपनी के रूप में हमने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और अपने ग्राहकों के खरीदारी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हर जतन करते हुए लगातार एक बेजोड़ इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं। राजस्थान कल्याण ज्वैलर्स के लिए एक प्रमुख बाजार बना हुआ है, और हमने पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में रणनीतिक रूप से अपना विस्तार किया है। हमें विश्वास है कि जयपुर में हमारा यह नया शोरूम बाजार में हमारी उपस्थिति को और मजबूत करेगा, साथ ही हमारे मूल्यवान ग्राहकों को अधिक सुविधा और पहुंच प्रदान करेगा।”
इस नए शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर कल्याण ज्वैलर्स ने खास ऑफर की घोषणा की है। ग्राहकों को हर 10 ग्राम सोने की खरीद पर 0.5 ग्राम सोना बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। साथ ही, कल्याण स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट जो बाजार में सबसे कम और सभी शोरूम्स में एक समान है-भी इन खरीदारियों पर लागू होगा। ये ऑफर सीमित समय के लिए मान्य हैं।
कल्याण ज्वैलर्स पर बेचे जाने वाले सभी आभूषण बीआईएस हॉलमार्क वाले होते हैं और कई शुद्धता परीक्षणों से गुजरते हैं।
ग्राहकों को कल्याण ज्वैलर्स का 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जो शुद्धता, आभूषणों के मुफ्त आजीवन रखरखाव, विस्तृत उत्पाद जानकारी और पारदर्शी विनिमय और बाय-बैक नीतियों की गारंटी देता है। यह सर्टिफिकेशन अपने हितैषी ग्राहकों को सर्वोत्तम पेशकश करने की ब्रांड की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
जयपुर के इस नए शोरूम में कल्याण ज्वैलर्स के लोकप्रिय घरेलू ब्रांड भी उपलब्ध होंगे, जिनमें मुहूर्त (शादी के आभूषणों की श्रृंखला), मुद्रा (हस्तनिर्मित प्राचीन आभूषण), निमाह (मंदिर के आभूषण), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), जिया (सॉलिटेयर जैसे हीरे के आभूषण), अनोखी (बिना कटे हीरे), अपूर्वा (विशेष अवसरों के लिए हीरे), अंतरा (शादी के हीरे), हेरा (रोजाना पहने जाने वाले हीरे), रंग (कीमती पत्थरों के आभूषण) और हाल ही में लॉन्च की गई लीला (रंगीन पत्थर और हीरे के आभूषण) शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment