जयपुर। जयपुर सिल्वर एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाले JSA सिल्वर शो के उद्घाटन समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। एसोसिएशन के चेयरमैन उज्जवल डेरेवाला और सचिव राहुल गंगवाल ने कोटा में उनसे मुलाकात कर 22 से 24 नवंबर तक बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस सिल्वर Expo का निमंत्रण दिया।
सिल्वर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने पर चर्चा
मुलाकात के दौरान ओम बिरला ने जयपुर सिल्वर एसोसिएशन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान और खास तौर पर जयपुर की सिल्वर ज्वेलरी इंडस्ट्री की देश-दुनिया में अलग पहचान है। देशभर से ग्राहक जयपुर की सिल्वर ज्वेलरी खरीदने आते हैं। ऐसे में इस उद्योग को और मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने चाहिए।
जयपुर में सिल्वर जोन बनाने की जरूरत
ओम बिरला ने कहा कि जयपुर में सिल्वर इंडस्ट्री के लिए अलग से सिल्वर जोन विकसित किया जाना चाहिए। इससे मैन्युफैक्चरर्स, होलसेलर्स और कारीगरों को बेहतर सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि इससे जयपुर की सिल्वर इंडस्ट्री को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल सकती है।
देश-विदेश के कारोबारी होंगे शामिल
जयपुर सिल्वर एसोसिएशन के चेयरमैन उज्जवल डेरेवाला ने बताया कि JSA सिल्वर शो में देश और विदेश के प्रमुख ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर्स एवं होलसेलर्स भाग लेंगे। Expo में सिल्वर ज्वेलरी के नए कलेक्शन, लेटेस्ट डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी को प्रदर्शित किया जाएगा।
200 से ज्यादा Exhibitors, 10 हजार से अधिक Visitors की उम्मीद
सचिव राहुल गंगवाल ने बताया कि तीन दिवसीय JSA सिल्वर शो में 200 से ज्यादा Exhibitors हिस्सा लेंगे, जबकि 10 हजार से अधिक Visitors के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान सिल्वर ज्वेलरी के नए ट्रेंड, डिजाइन और इंडस्ट्री से जुड़े प्रोडक्ट्स देखने को मिलेंगे।
राजस्थान की सिल्वर इंडस्ट्री को मिलेगा नया मंच
डेरेवाला ने कहा कि इस Show के माध्यम से सिल्वर ज्वेलरी कारोबार को Global Platform देने का प्रयास किया जा रहा है। देशभर के कारोबारियों के एक मंच पर आने से Business Networking और नए कारोबारी अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। मुलाकात के दौरान कोटा सर्राफा एसोसिएशन के आनंद राठी सहित कई ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

