Wednesday, July 1, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Jinkushal Industries Limited’का IPO

आज खुलेगा ‘Jinkushal Industries Limited’का IPO

निवेशक 29 सितम्बर 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर आधारित ‘जिनकुशल इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ वैश्विक स्तर पर कंस्ट्रक्शन और माइनिंग मशीनरी का निर्यात करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई और एनएसई मैनबोर्ड पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 29 सितम्बर को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: नवंबर 2007 में निगमित, जिनकुशल इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक निर्यात व्यापारिक कंपनी है जो दुनिया भर में कंस्ट्रक्शन मशीनरी की आपूर्ति करती है। संयुक्तअरब अमीरात, मेक्सिको, नीदरलैंड, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और यूके सहित तीस से ज़्यादा देशों में कार्यरत इस कंपनी ने गुणवत्ता, अनुकूलन और उत्कृष्ट सेवा के लिए एक मज़बूत प्रतिष्ठा अर्जित की है। केयर एज के अनुसार जिनकुशल इंडस्ट्रीज लिमिटेड देश में निर्माण और खनन मशीनरी का सबसे बड़ा गैर-ओईएम निर्यातक है। कंपनी अपने 3 अलग-अलग उत्पाद वर्टिकल के माध्यम से निर्माण उपकरणों के नवीनीकृत, अनुकूलित और स्वयं के ब्रांड की बिक्री के निर्यात व्यवसाय में कार्यरत हैं।

वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 233.45 करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व और 10.11 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 238.59 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 18.64 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 380.55 करोड़ रुपए का राजस्व और 19.14 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि साल दर साल कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा होता जा रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 5.03 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल असेट 179.35 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 86.19 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 54.२७ करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.58 गुना का है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘जिनकुशल इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई और बीएसई मैनबोर्ड पर आज खुलकर 29 सितम्बर 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 95,95,483 शेयर 115 से 121 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 116.11 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इसमें से ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 9,59,548 शेयर बिक्री कर 11.61 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment