बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। Jewellers Association, Jaipur द्वारा आयोजित एक दिवसीय B2B रफ एवं कट जैम स्टोन शो, जिसे अब नये नाम ‘भारत का तुसान शो’ के नाम से भी जाना जा रहा है, राजस्थान इन्टर नेशनल सेन्टर, झालाना में आयोजित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक सौंखिया ने बताया कि इस शो के मुख्य अतिथि नेशनल जैम एण्ड ज्वैलरी कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन प्रमोद डेरेवाला व विशिष्ट अतिथि प्रमुख ज्वैलर सुरेश ढड्ढा ने शो को विधिवत् उद्घाटन किया।
शो का प्रचार संपूर्ण भारत में किया गया। नये शो स्थल के चुनाव के बाद से ही प्रतिभागियों में बूथों के लिये उत्साह देखा गया। इस बार 100 से भी अधिक प्रतिभागियों द्वारा 127 बूथें लगाई गई। उद्घाटन के समय से ही विजिटर्स में खासा उत्साह देखा गया। शो में 3,000 से अधिक बायर्स ने विजिट किया। भारत के अनेक शहरों से बायर्स जस में आये।
Jewellers Association के मानद मंत्री नीरज लुणावत ने बताया कि यह शो मुख्य रूप से रत्न खदानों को बाजार से जोडने पर केंन्द्रित है और यह उन सभी आभूषण निर्माताओं के लिए लाभकारी भूमिका निभाता है जो रत्नों की एक नई श्रृंखला की तलाश कर रहे है एवं आगामी त्यौहार एवं अन्य शो के लिये रत्नों का स्टॉक करना चाहते है।
संयोजक अभिषेक सांड के अनुसार यह भारत के एक मात्र जैमस्टोन शो JAGS का 26 वां संस्करण है। शो में सभी जवाहरात ट्रेडर्स की एन्ट्री नि:शुल्क क रखी गई। इस बार शो में आने-जाने के लिये नि:शुल्क पटल का भी प्रवधान किया गया, जो रामनिवासबाग के पार्किंग एरिया व सीतापुरा EPIP जोन से RIC तक प्रात: 10 से सांय 7 बजे रही। पहली बार नये स्थल RIC पर आयोजित शो स्थल पर 400 से अधिक कारों की पार्किंग उपलब्ध है, जिससे विजिटर्स को बहुत सुविधा रही।

