बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर JECRC University में 4 से 6 मार्च तक तीन दिवसीय टेक्नो-कल्चरल, स्पोर्ट्स और मीडिया फेस्ट, जेयू रिदम’25 आयोजित किया गया है। इस साल का थीम है ‘इंटरस्टेलर’। टेक्नोलॉजी, कला, खेल और मीडिया की दुनिया को एक मंच पर लाने वाले इस फेस्ट में 12,000 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें राजस्थान के बाहर से भी 150 के आसपास टीमें शामिल हैं। यहां 60 से ज़्यादा इवेंट्स सम्मिलित किए गए, जहां छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नई चीजें सीखने का अवसर दिया।
इस फेस्ट के पहले दिन फैशन शो, रोबो वॉर, गो-कार्टिंग, पेंटबॉल, सोलो डांस, रैप और आफ्टर मूवी मेकिंग जैसे क्रिएटिव कॉम्पिटिशन शामिल रहे। फैशन शो में 12 टीमों ने भाग लिया, थीम में ‘पांच तत्व’, ‘बांधनी’, ‘अलजीबीटीक्यू’ और ‘महिला सशक्तिकरण’ जैसे अन्य विषय शामिल थे, जहां हर ड्रेस अपनी थीम पर आधारित था। मिस एलीट राजस्थान 2020 ईशा अग्रवाल और फैशन इंफ्लुएंसर स्पर्श अल्हाबादिया जज के रूप में मौजूद रहे।
फेस्ट की शुरुआत यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन अर्पित अग्रवाल और डिजिटल स्ट्रेटजीज धीमंत अग्रवाल ने सभी टीम मेंबर्स और ऑर्गनाइजर्स को प्रोत्साहित करते हुए की। हर साल नई ऊंचाइयों को छूते, इस महोत्सव की अपार सफलता को देखते हुए, अर्पित अग्रवाल ने सुझाव दिया कि इस फेस्ट की टैगलाइन ‘बिट्स ऑफ इमैजिनेशन’ से बदलकर ‘बियोंड द इमैजिनेशन’ होना चाहिए, जो इसकी असीमित संभावनाओं को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल क्वालिटी ऑफ रजिस्ट्रेशन पर ध्यान दिया गया है। इस बार जेयू रिदम’25 और भी ज्यादा जोश, उत्साह और शानदार प्रस्तुतियों के साथ एक यादगार अनुभव बनने के लिए तैयार है।
फेस्ट की प्रोनाइट में MTV हसल सीजऩ –1 के विनर एम-ज़ी बेला और फेमस रैपर पेंथर ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से माहौल को म्यूजक़िल और रोमांचक बना दिया। JU Rhythm’ के पहले ही दिन कैंपस में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। हर ओर प्रतियोगिताओं की तैयारी, शानदार परफॉर्मेंस और दोस्तों के साथ मजेदार पलों की रौनक रही। अगले दो दिन और भी धमाकेदार होने वाले हैं, जहां मनोरंजन, मुकाबले और यादगार परफॉर्मेंस का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। वही दूसरे दिन, यानी 5 मार्च को, देश के जाने-माने स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुर्जराल अपने चुटकीले अंदाज़ से हंसी का तडक़ा लगाएंगे। और, 6 मार्च को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर एवं म्यूजिक डायरेक्टर बी प्राक अपनी दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस से इस फेस्ट को यादगार बनाएंगे।

